W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गर्मियों के कारण मुंह में हो जाते हैं छाले? अपनाएं 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

09:33 AM May 07, 2024 IST | Aastha Paswan
गर्मियों के कारण मुंह में हो जाते हैं छाले  अपनाएं 5 घरेलू उपाय  तुरंत मिलेगी राहत

Health Tips: गर्मयों के मौसम में अक्सर कई परेशानियां होती हैं। ग्रमियां अपने साथ कई बीमारियां भी साथ लाता है। ऐसे मौसम में छाले की समस्या अधिक देखी गई है। आमतौर पर छाले 7 से 10 दिन तक रहते हैं लेकिन कई बार ये घाव बन जाते हैं और समस्याएं बढ़ा देते हैं। छाले होने पर खाने-पीने में काफी दिक्कतें होती हैं, इसलिए समय पर इसका इलाज कर लेना चाहिए।

Highlights

  • गर्मी का मौसम अपने साथ लाता है कई बीमारियां
  • गर्मी से अक्सर हो जाते हैं छाले
  • छालों से निजात पाने किए अपनाएं घरेलू उपाय

अपनाएं 5 घरेलू उपाय

मुंह में छाले होने से कुछ भी खाना तो दूर पानी भी पीना दूभर हो जाता है। पानी जीभ पर जाकर चुभते हैं। जीभ पर छाले अक्सर पेट की गर्मी की वजह से निकलते हैं। हालांकि, इसके कुछ और कारण भी हो सकते हैं लेकिन पाचन और एलर्जी सबसे आम है। इसमें सूजन और दर्द की वजह से खाने-पीने में दिक्कतें होती हैं।  छालों पर अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो घाव भी बन सकते हैं। आमतौर पर छाले 7 से 10 दिन तक रहते हैं लेकिन कुछ उपाय अपनाकर इसे जल्दी से ठीक किया जा सकता है। कुछ उपाय से इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं मुंह में छालों का घरेलू उपाय।

नमक होगा फायदेमंद

जीभ के छालों को जड़ से खत्म करने मे नमक काफी मददगार हो सकता है। यह बेहतरीन घरेलू  इलाज है, जो छालों की वजह से होने वाले सूजन और दर्द को कम कर सकता है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में 1 चम्मच नमक मिलाकर पानी से कुल्ला करें। इससे आपके छालों में झटपट आराम मिल जाएगा।

दही से मिटाएं छाले

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण की वजह से दही छालों को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। दही नेचुरल प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, इससे पेट की समस्या से जल्दी आराम मिल जाता है। इससे छाले ठीक होने लगते हैं। यह गट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।

शहद-नींबू होगा असरदार

नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ ने बताया है कि एंटीबैक्टीरियल गुण की वजह से शहद छालों को खत्म कर जल्दी आराम पहुंचा सकता है। इसके लिए शहद के साथ नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर छालों पर लगाने से जल्दी आराम मिल जाता है।

लौंग तेल अपनाएं

जीभ के छालों के लिए लौंग का तेल रामबाण होता है। इसे लगाने से छाले जल्दी से ठीक हो जाते हैं। इसमें यूजेनॉल कंपाउंड पाया जाता है, जो नेचुरल एनेस्थेटिक के तौर पर काम करता है। यह छालों और सूजन दोनों को जल्दी से खत्म कर सकता है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में लौंग के तेल की कुछ बूंदे लेकर कुल्ला करें। इससे छाले जल्दी ठीक हो जाएंगे।

अमरूद की पत्तियां खाएं

अमरूद के पत्तों में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो छालों को ठीक करने के काम आते हैं। इसके लिए एक कप पानी लेकर उसमें दो से तीन अमरूद की पत्तियां डालकर उबाल लें और फिर माउथ वॉश करें। छालों की समस्या से जल्द ही आराम मिल जाएगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×