Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रोज सुबह पीएं ये 5 जूस, दिमाग को हेल्दी और शरीर को बनाए एक्टिव

10:34 AM Aug 10, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: ज्ञान पाने के लिए दिमाग को ताकतवर बनाएं। इसके लिए कुछ फलों का जूस पी सकते हैं। इन फलों में ब्रेन फंक्शन सुधारने की काबिलियत होती है। यह आपकी याददाश्त बढ़ाते हैं और सीखने की शक्ति बढ़ाते हैं।

रोज सुबह पीएं ये जूस

खानपान के साथ जूस का सेवन करने से भी ब्रेन हेल्थ को मजबूत बनाया जा सकता है। हालांकि, डायबिटीक या खास परहेज करने वाले लोगों को जूस पीने से पहले डॉक्टर के निर्देशानुसार इसका सेवन करना चाहिए। वहीं, अन्य लोगों के लिए सामान्य तौर कुछ जूस पीना उनके ब्रेन के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। आइए जानते हैं ऐसे 5 जूस के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आपका फोकस बढ़ेगा और ब्रेन हेल्दी बनेगा-

ब्लूबेरी का जूस

पॉलीफेनोल से भरपूर ब्लूबेरी में एंथोसायनिन पाया जाता है, जो ब्लूबेरी के नीले रंग के लिए जिम्मेदार होता है। ये एक बेहतरीन एंटी ऑक्सीडेंट है और ब्रेन को पोषण देता है और मेमोरी बढ़ाने में मदद करता है।

ग्रीन जूस

हरी पत्तेदार सब्जी जैसे पालक या केल को खीरा, ग्रीन एप्पल और कुछ लेमन ग्रास के साथ ब्लेंड करें और फ्रेश ग्रीन जूस तैयार है। विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये ग्रीन जूस ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद है।

अनार का जूस

अनार में भी ऐसे पॉलीफेनॉल पाए जाते हैं, जो ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देते हैं और याद करने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

चुकंदर का जूस

न्यूट्रिएंट्स जर्नल में छपे एक लेख के अनुसार चुकंदर में नाइट्रेट पाया जाता है, जो ब्रेन फंक्शन में मददगार साबित हो सकता है। ये ब्रेन तक ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे ब्रेन की फंक्शनिंग ली में सुधार आता है।

गाजर का जूस

गाजर में लूटियोलिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो कॉग्निटिव हेल्थ में सुधार ला कर ब्रेन को बचाने का काम करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article