आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Advertisement
Health Tips: गर्मी आते ही लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीने के लिए मचलने लगते हैं। कुछ लोग फ्रिज से चिल्ड पानी की बोतल निकालकर सीधे पी जाते हैं जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जानिए फ्रिज का ठंडा पानी क्यों है हानिकारक?
Highlights
गर्मी आने की देर नहीं हुई कि कुछ लोगों ने अभी से फ्रिज का ठंडा पानी पीना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप से घर में आकर सीधे ठंडा पानी पीने लगते हैं। लेकिन आपकी ये आदत बीमार कर सकती है। एकदम गर्मी से आकर चिल्ड पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आपको भी फ्रिज का ठंडा पानी पीने की आदत है तो सतर्क हो जाएं। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी पैदा हो सकता है। जानिए क्यों फ्रिज में रखे पानी को सेहत के लिए खतरनाक माना गया है?
अभी अप्रैल महीने की शुरुआत ही हुई है लेकिन चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी आते ही लोग फ्रिज से ठंडा पानी निकालकर गटागट पीने लगते हैं। फ्रिज से डायरेक्ट ठंडा पानी निकालकर पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपको भी ऐसी आदत तो आज ही बदल लें, क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।
ठंडा पानी पीने से हार्ट को काफी ज्यादा नुकसान गोता है। इससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगता है साथ ब्लड का फ्लो भी धीमा होने लगता है। ठंडा पानी पीने से ब्लड वेसल्स काफी ज्यादा कठोर होने लगता है जिसके कारण परेशानी शुरू हो जाती है।
ठंडा पानी पीने से शरीर का फैट धीरे-धीरे पिघलता है। मोटापा कम करने और फैट बर्न करने में बहुत ज्यादा परेशानी हो जाती है। अगर आपको वजन घटाना है तो ठंडा पानी बिल्कुल भी न पिएं। नॉर्मल या गुनगुने पानी पिएं।
ठंडा पानी पीने से पाचन एकदम खराब हो जाता है। ऐसी स्थिति में कोशिश करें कि फ्रिड का ठंडा पानी न पिएं। इससे पाचन बिगड़ सकता है। कब्ज की शिकायत हो सकती है।