Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आंखों के लिए हानिकारक होती है लू, जा सकती है रोशनी, ऐसे करें बचाव

11:38 AM Apr 11, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: इस समय देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस दौरान लू चलने का खतरा भी बढ़ रहा है। लू की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन काफी खतरनाक हो सकता है। लू की वजह से आंखों को भी नुकसान होता है। आइए जानते हैं कि आंखों का बचाव कैसे करें।

Highlights

हेल्दी आंखों के लिए क्या करें

अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू तक दिया है। वहीं आने वाले दिनों में लू भी चलने लगेगी, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। हीट वेव का असर शरीर के कई हिस्सों पर पड़ सकता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। लू आंखों की सेहत के लिए भी खतरनाक है। गर्मियों में ज्यादा तापमान आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। लू से आंखों मे जलन, रेडनेस और ड्राईनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, तेज धूप से आंखों में इंफेक्शन का जोखिम भी रहता है।

Advertisement

लू से जा सकती है आंखों की रोशनी

हेल्थ एक्सपर्ट्स लू को लेकर अलर्ट करते हैं। उनका कहना है, कि इसकी वजह से कॉर्निया के खराब होने का खतरा रहता है। जिसकी वजह से आंखों की रोशनी तक जा सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लू से आंखों में कॉर्नियल बर्न जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। जिसकी वजह से कॉर्निया को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इससे दिखाई देना तक बंद हो सकता है। इसके अलावा हीट वेव के साथ धूल-मिट्टी से भी आंखों को बचाना चाहिए, वरना एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोग जिनका हाल ही में मोतियाबिंद, लेसिक या ग्लूकोमा की सर्जरी हुई है, उन्हें लू से बचकर रहना चाहिए।

लू लगने का क्या कारण है

जब लंबे समय तक गर्म तापमान में रहते हैं, तो लू लगने का खतरा ज्यादा हो सकता है। धूप में ज्यादा काम करने वालों को भी लू लग सकता है। लू लगने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से कई तरह की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

हीट वेव से आंखों को कैसे बचाएं

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article