For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इन 5 चीजों को डाइट में करें शामिल, मर जाएंगे पेट के गंदे बैक्टीरिया

12:01 PM Apr 25, 2024 IST | Aastha Paswan
इन 5 चीजों को डाइट में करें शामिल  मर जाएंगे पेट के गंदे बैक्टीरिया

Health Tips: जब हम अनहेल्दी चीजें खाते हैं तो पेट में कूड़ा-कचरा जमा होकर गंदगी पैदा करने लगते हैं। इससे डाइजेशन में भारी दिक्कत होती है और मेटाबोलिज्म पर बुरा असर पड़ता है। हालांकि आंत में मौजूद गुड बैक्टीरिया की अगर संख्या ज्यादा हो तो यह गंदगी को एक तरह से भष्म कर देते हैं। इसलिए पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे 5 फूड के बारे में जो पको हेल्दी रखेंगे।

Highlights

  • गर्मी के मौसम में खुद को रखें फिट
  • हेल्दी फूड को डाइट में करें शामिल
  • पेट की समस्या होगी दूर

हेल्दी रहने के लिए डाइट चेंज

अगर आपको शरीर में होने वाली तमाम बीमारियों से बचना है तो आपको अपने गट हेल्थ पर खास ध्यान देना होगा। खासतौर पर पेट की बीमारियों से बचने के लिए आपको ये करना होगा। हेल्दी गट न केवल डायजेशन के लिए मददगार है, बल्कि यह शरीर के लगभग सभी हिस्से के लिए जरूरी है। इसमें होने वाली गड़बड़ी शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकती है।

फिर पैदा होते हैं हेल्दी माइक्रोब्स

गट हेल्थ में माइक्रोब्स की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माइक्रो-बायोम में गुड और बैड दोनों तरह के माइक्रोब्स पाए जाते हैं। गुड माइक्रोब्स जैसे कि प्रोबायोटिक्स और सेल्यूलर माइक्रोब्स, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। जबकि बैड माइक्रोब्स जैसे कि पैथोजेनिक बैक्टीरिया, जो गट हेल्थ को बिगाड़ सकते हैं। बैड माइक्रोब्स की बढ़ती संख्या आपके गट हेल्थ को खराब कर सकती है। यहां हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानेंगे, जो आपकी गुड गट हेल्थ में मदद करेंगे।

अदरक

अदरक का सेवन आपकी गट हेल्थ के लिए अच्छा है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो खाने को आसानी से पचाने के साथ गट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

दही

दही का सेवन गट हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया, जैसे कि लैक्टोबैसिलस और स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफिलस पाए जाते हैं, जो गट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। दही प्रोबायोटिक्स का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है, जो आपके गट में संतुलित माइक्रोबायोम को बनाए रखता है।

​बादाम

बादाम में भी प्रोबायोटिक्स की मात्रा पाई जाती है, जो आपकी डायजेस्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। बादाम में पॉलीफेनॉल भी पाया जाता है, जो आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

लहसुन

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो आपके गट में बढ़ने वाले बैड बैक्टीरिया को कंट्रोल करते हैं। इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। यह नसों को रिलैक्स करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।

सेब

एक अध्ययन के मुताबिक सेब के साथ-साथ ब्लूबेरी, बादाम और पिश्ता बायोफिडोबैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बायोफिडोबैक्टीरिया इंसान के लिए बहुत ही फायदेमंद बैक्टीरिया है जो आंत में सूजन को होने नहीं देता जिससे कई बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×