Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुणों से भी भरपूर है मुलिन चाय, स्वाद ही नहीं, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे

12:00 PM May 10, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: चाय सेहत के लिए हानिकारक है या इसका सेवन सही है? यह लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। अध्ययनों में भी इसके मिले-जुले परिणाम देखने को मिलते आ रहे हैं। वैसे तो चाय का अधिक सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है, जबकि कुछ का मानना है कि इसका संयमित सेवन सेहत के लिए सही है। अगर आप भी इन्हीं बातों को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आज हम आपकी इस शंका का निवारण करते हुए चाय को सेहतमंद कैसे बनाया जाए, इस बारे में बताएंगे।

Highlights

मुलिन चाय का सेवन करें

यूरोप, अफ्रीका और एशिया में उगाई जाने वाली मुलीन चाय, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सूजन रोधी गुणों से युक्त एक बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक औषधी के रूप में जानी जाती है। यह मुख्य रूप से श्वांस प्रणाली से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत ही लाभदायक है। आइए जानें इसे पीने से क्या फायदे हो सकते हैं और इसे कैसे बना सकते हैं।

Advertisement

क्या है मुलीन चाय?

मुलीन चाय मुल्लेइन प्रजाति के पौधे की पत्तियों से बनी एक हर्बल चाय है। परंपरागत रूप से मुलीन चाय का उपयोग अस्थमा, सामान्य सर्दी-जुकाम, खांसी और अन्य श्वांस प्रणाली संबंधी समस्याओं और कई बैक्टीरियल संक्रमणों से राहत पाने के लिए किया जाता रहा है। यह सुगंध से भरपूर स्वास्थ्य वर्धक चाय है, जिसका रोजाना सेवन किया जा सकता है।

मुलिन चाय बनाने की विधि

डेढ़ कप पानी को उबलने के लिए गैस पर रखें।अब इसमें 1-3 चम्मच मुलीन की सूखी पत्तियां डालें और फिर इसे 15 मिनट तक उबालें। इसके बाद छन्नी से छानकर इसका मजा लें।

मुलीन चाय के फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article