W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुंह खोलकर सोने की आदत बना देगी कई बीमारियों का शिकार, ये हैं बड़े नुकसान

10:58 AM May 18, 2024 IST | Aastha Paswan
मुंह खोलकर सोने की आदत बना देगी कई बीमारियों का शिकार  ये हैं बड़े नुकसान

Health Tips: मुंह खोलकर सोना आपके दांतों को हानि पहुंचाता है। खुले मुंह सोने और मुंह के अंदर हवा आने जाने से सलाइवा ड्राई हो जाता है जो लार बिल्डअप प्लाक को रोकता है और इससे मुंह में अवांछित बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है। सलाइवा की कमी से दांतों में कैविटीज, इंफेक्शन, मुंह से बदबू आना, नींद में खांसी या खराश बनने की दिक्कत आती है।

Highlights

  • अच्छी सेहत के लिए जरूरी है भरपूर नींद
  • कई लोगों को मुंह खोलकर है सोने की आदत
  • ऐसे में बढ़ सकती हैं कई बीमारियां

मुंह खोलकर सोने की आदत

अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त और सुकून भरी नींद काफी जरूरी होती है, लेकिन इसी आराम में कई बार लोग कुछ गलत आदतें पाल लेते हैं, जिसका खामियाजा बाद में भुगतना पड़ता है। ऐसी ही एक बुरी आदत है मुंह से सांस लेने की, जिसके कारण सोते वक्त मुंह खुला ही रह जाता है। बता दें, इसका बुरा असर आपकी डेंटल हेल्थ और हार्ट पर भी पड़ता है। आइए इस आर्टिकल में जान लीजिए इस तरह सोने से 5 बड़े नुकसान।

हार्ट के लिए नुकसानदायक

मुंह खोलकर सोने वाले लोगों को हार्ट अटैक का जोखिम ज्यादा रहता है। इस दौरान लोग सांस लेने के मुंह का इस्तेमाल करते हैं, जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। बता दें, कि इससे बॉडी में ब्लड फ्लो भी प्रभावित हो जाता है, जिसका सीधा असर दिल पर देखने को मिलता है।

खराब डेंटल हेल्थ

जब आप मुंह खोलकर सोते हैं, तो इससे सलाइवा सूख जाता है जो लार को बनने से रोकता है। ऐसे में, मुंह में कई सारे बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जो खराब डेंटल हेल्थ की वजह बनते हैं। बता दें, सलाइवा की कमी से मुंह से बदबू आना, दांतों में इन्फेक्शन और कैविटी जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं।

अस्थमा की परेशानी

मुंह खोलकर सोने की आदत से अस्थमा की तकलीफ भी बढ़ सकती है। बता दें, ऐसा करने से फेफड़े ज्यादा ताकत से काम करने पर मजबूर होते हैं। इसलिए ये आदत आपको अस्थमा का शिकार भी बना सकती है।

मुंह से स्मेल

मुंह से आने वाली बदबू चार लोगों के सामने शर्मिंदगी का कारण बनती है। बता दें, अगर आप भी मुंह की बदबू को भगाने के नुस्खे अपनाकर थक चुके हैं, तो इसके पीछे आपकी यही आदत सबसे बड़ा कारण हो सकती है।

फटे हुए होंठ

मुंह खोलकर सोने से अक्सर होंठ फट जाते हैं और ड्राई भी रहने लगते हैं। साथ ही, मुंह के तरल पदार्थ सूखने से खाना निगलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और सुबह उठकर भी उल्टी का जी होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×