For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गर्मी में बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें खिलाएं ये 4 दालें, हड्डियां होंगी मजबूत

09:07 AM Apr 13, 2024 IST | Aastha Paswan
गर्मी में बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें खिलाएं ये 4 दालें  हड्डियां होंगी मजबूत

Health Tips: दालें सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। बच्चों की सेहत गर्मी में अच्छी बनी रहे, इसके लिए उनकी थाली में कुछ दालों को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे उन्हें पर्याप्त पोषण मिलता है और उनका शरीर मजबूत बनता है।

Highlights

  • सेहत के लिए दाल फायदेमंद
  • गर्मी के मौसम में दालें खाएं

बच्चों की सेहत रखें ठीक

गर्मियों का मौसम बस शुरू हो रहा है और साथ ही शुरू हो जाएंगी बच्चों की छुट्टियां। खेलने-कूदने और मस्ती के बीच बच्चे ठीक से खाना नहीं खाते। वहीं, गर्मी के मौसम में उन्हें खाने से ज्यादा ठंडा पानी पीने और ठंडी आइसक्रीम खाने की इच्छा होती है। इसी तरह कई बार घर का पका साफ-सुथरा खाना खाने के बाद भी बच्चों को पेट में दर्द और गैस जैसी शिकायतें होने लगती हैं। ऐसे में बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पोषण ना मिल पाने का डर भी मां-बाप को सताने लगता है।

बच्चों को अगर खाने में दालें और बींस दी जाएं तो उन्हें पर्याप्त पोषण मिल जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही दालों और बींस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं और ब्रेन तेजी से काम करता है।

चने की दाल

चना आयरन से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, जिंक और मैग्नीशियम भी खूब पाया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होने से जब गर्मी में खाया जाता है तो पेट के लिए फायदेमंद बन जाता है. बच्चों को अगर लंच में चावल-घी के साथ चने की दाल दी जाए तो थोड़ा सा भी खाने से उनका पेट भर जाता है और पोषण भी भरपूर मिल जाता है।

उड़द की दाल

उड़द की दाल में कई तरह के खनिज, विटामिंस और प्रोटीन पाए जाते हैं। इसका सेवन दिमाग के लिए बेहद लाभकारी होता है। उड़द की दाल खाने से हार्ट की हेल्थ भी जबरदस्त बनती है। ऐसे में गर्मी में बच्चों को उड़द की दाल से बनी चीजें खिलाने से उनका ब्रेन तेजी से फंक्शन करता है और कई बीमारियों से शरीर बचता है।

मूंग दाल

पीली मूंग दाल और छिलके वाली हरी दाल गर्मी के मौसम में गजब फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस दाल की तासीर भी ठंडी होने से गर्मियों में पेट को आराम मिलता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर होता है। बच्चों के लिए मूंग की दाल बेहद फायदेमंद है।

 

सोयाबीन्स

 

सोयाबीन में प्रोटीन बहुत अच्छी-खासी मात्रा में होता है। इसकी सफेद दालों को पानी में कुछ देर भिगोने के बाद नमक और मसालों के साथ पकाने पर इसका स्वाद लाजवाब बनता है। पेट के लिए ये काफी अच्छी मानी जाती हैं। बच्चों को इससे खूब सारा पोषण मिलता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×