Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Health Tips: पेट के कीड़े मारने के लिए आजमाएं 5 नुस्खें, तुरंत होगा सफाया

12:18 PM Apr 28, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: अक्सर देखा जाता है कि बच्चे बहुत ज्यादा मीठा, चॉकलेट या चीनी खाते हैं। इस कारण पेट में कीड़े होते हैं या फिर बाहर से खेल के बच्चे आते हैं और सीधा खाना खाने लगते हैं। इस कारण भी पेट में कीड़े होने का खतरा रहता है। आज हम बताएंगे पेट से कीड़ों का सफाया करने के नुस्खे।

Highlights

अपनाएं घरेलू उपाय

आपने कई बार ऐसा सुना होगा कि पेट में किड़े हो जाते हैं, जिनकी वजह से भूख न लगना या इन्फेक्शन की समस्या होने लगती है। पेट में होने वाले कीड़े हमारी सेहत को कई तरीकों से प्रभावित करते हैं। आमतौर पर, ये संक्रमित खाने या गंदे पानी के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। ये हमारी आंतों में चिपक जाते हैं और आंतों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से दस्त, उल्टी, भूख न लगना, पेट फूलना, पेट दर्द और कुपोषण जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Advertisement

हल्दी

पेट से कीड़ो का सफाय करने के लिए हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे रोगाणुरोधी गुण, आंतों के कीड़ों को खत्म करने में मदद करते हैं। हल्दी को गरम दूध में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, अन्य तरीकों से भी इसका सेवन किया जा सकता है।

कच्चा पपीता

कच्चे पपीते में पाए जाने वाले एंजाइम्स पेट के कीड़ों को नष्ट करने में मदद करते हैं और पाचन में सुधार करते हैं। इसके लिए रोजाना एक बड़ा चम्मच कच्चे पपीता का पेस्ट एक हफ्ते तक रोज खाएं।

लौंग

लौंग में मौजूद एंटी-पैरासिटिक और एंटीसेप्टिक गुण पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं। एक चम्मच लौंग का पाउडर गर्म पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

लहसुन

लहसुन में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टिरियल और एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण कीड़ों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए एक हफ्ते तक रोजाना सुबह खाली पेट दो से तीन लहसुन की कच्ची कलियों को छीलकर चबाएं।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में पाए जाने वाले तत्व पेट के कीड़ों को नष्ट कर सकते हैं। आधा कप पानी और नारियल के दूध में एक बड़ा चम्मच भूने हुए कद्दू के बीज डालकर इसका सेवन करें। एक हफ्ते तक रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article