Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आप भी खाते हैं बासी खाना, हो जाएं सावधान, ब्लड पॉइजनिंग के बन सकते हैं शिकार

01:24 PM Apr 23, 2024 IST | Aastha Paswan

Health Tips: बासी भोजन करना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद बिल्कुल नहीं होता। इसे खाने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जो बड़ी चिंता के रूप में भी उभर सकती है।

Highlights

बासी खाना खाने से बचे

शरीर में बैड बैक्टीरिया के बढ़ने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। कुछ बैक्टीरिया जानलेवा भी हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर में मौजूद बैक्टीरिया खतरनाक ब्लड पॉइजनिंग (Bacterial Blood Poisoning) का कारण बन सकते हैं। ये खून के अंदर मौजूद फ्लूइड या सीरम से आकर्षित होते हैं। जहां बैक्टीरिया अमीनो एसिड एल-सेरीन को भोजन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, जो खतरनाक हो सकता है।

Advertisement

वैम्पायर बैक्टीरिया

आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया की तीन प्रजातियों पर फोकस किया, जो एंटरोबैक्टीरियासी फैमिली से आते हैं। इन्हें साल्मोनेला एंटरिका, एस्चेरिचिया कोली और सिट्रोबैक्टर कोसेरी कहते हैं। इंसानों से लिए गए सीरम के संपर्क में आने पर तीनों प्रजातियां वैम्पायर जैसे लक्षण दिखाती हैं।

एंटरोबैक्टीरियासी फैमिली से आने वाले आमतौर पर ब्लडस्ट्रीम इन्फेक्शन से जुड़े रहते हैं, जिससे सेप्सिस या ब्लड पॉइजनिंग हो सकता है। चूंकि खून बैक्टीरिया और अन्य संभावित पैथोजन्स से बिल्कुल मुक्त होते हैं, इसलिए जब खून में बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं तो यह बड़ी समस्या का रूप ले सकता है।

क्यों खतरनाक है स्थिति

बचा हुआ खाना अगर ज्यादा देर तक रखा जाए तो वह बासी हो जाता है। हर किसी के मन में यह सवाल होता है कि बचा हुआ खाना खाना चाहिए या नहीं और अगर खाना चाहिए तो कितनी देर रखने के बाद उसे खा लेना चाहिए। दरअसल बासी भोजन करना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद बिल्कुल नहीं होता। इसे खाने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जो बड़ी चिंता के रूप में भी उभर सकती है। रेफ्रिजरेटर को अक्सर बचे हुए भोजन को स्टोर करने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है, लेकिन भोजन को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए यह हमेशा सबसे अच्छा ऑप्शन साबित नहीं होता।

E-Coli कहां से आता है

ज्यादातर ई. कोलाई नुकसान नहीं पहुंचाते और हेल्दी इंटेस्टिनल ट्रैक्ट का ही हिस्सा होते हैं। कभी-कभी ये गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। जैसे डायरिया, यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, सांस से जुड़ी बीमारी और ब्लड स्ट्रीम इन्फेक्शन। ई. कोलाई इंफेक्शन का सबसे बड़ा और आम कारण दूषित खाना है। इसलिए इससे बचकर रहना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article