Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Health: रोज सुबह उठेंगे जल्दी, शरीर को मिलेंगे अनेक फायदे

03:38 PM Jan 28, 2024 IST | Aastha Paswan

Health: सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। आज हम उसी पर चर्चा करेंगे। साथ ही इस पर जोर डालेंगे कि सुबह जल्दी उठने से आपका पूरा दिन कैसा रहता है।

Highlights

जल्दी उठने के 5 लाभ

आज की भागती दौड़ती जिंदगी में रात में समय से सो जाने और सुबह जल्दी उठने के लिए खुद से ही लड़ाई लड़नी पड़ती है। अक्सर हम देर से सोते हैं और ऑफिस जाने से कुछ समय पहले उठते हैं। पूरे 8 घंटे की नींद पूरी नहीं कर पाते हैं। उसके बाद भागते हुए ऑफिस पहुंचते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम सभी अपने रुटीन में कुछ बदलाव करें। यानी रात में जल्दी सोएं और सुबह भी जल्दी उठें। इस दुनिया में परफेक्ट तो कोई नहीं होता, लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जिंदगी कुछ चीजों को लेकर नियमित होते हैं। आयुर्वेद के कई मूलभूत सिद्धांत हैं, उनमें से एक है सुबह जल्दी उठना। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं।

Advertisement

सुबह जल्दी उठने के ये फायदे

digestion बेहतर होता है

Ayurveda के अनुसार, जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठते हैं, उनका पाचन तंत्र मजबूत रहता है। ऐसा माना जाता है, कि सुबह के वक्त पाचन क्रिया होती है. वह बेहतर होती है। साथ ही पाचन और चयापचय में सुधार होता है।

stress and anxiety होता है कम

सुबह जल्दी उठने से आप पूरे दिन फुर्तीले रहते हैं। साथ ही चिंता और तनाव भी कम होता है। आपको अंदर से शांति मिलती है। साथ ही इसके शरीर में इसका Positive असर होता है।

बढ़ती है concentration

सुबह जल्दी उठने से concentration बढ़ता है। आप किसी काम को लेकर focus रह सकते हैं। आप अपने काम को पूरे ध्यान से कर सकते हैं। साथ ही आप काम को बेहतर ढंग से कर पाते हैं।

Immunity को मजबूत बनाए

सुबह जल्दी उठने से Immunity मजबूत रहती है। शरीर नैचुरल तरीके से मजबूत होता है। इसके कारण इम्युनिटी मजबूत होती है और आप बीमारियों से दूर रहते हैं।

Mood swings से दूर रह सकते हैं

सुबह जल्दी उठने mood swings की प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है। जिसकी वजह से आपकी Feelings एक जैसी रहती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article