10-Minute Home Workout: जिम जाने का समय नहीं? घर पर रोज़ करें ये 5 Easy Exercise, हरदम रहेंगे Active और Energetic
आजकल बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने शरीर का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना अपनी हेल्थ का ख्याल नहीं रखते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। इन बीमारियों से बचने और स्वस्थ रहने के लिए बहुत से लोग जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ऑफिस या घर के कामों में व्यक्त रहने के कारण लोग टाइम पर जिम नहीं जा पाते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको 10 मिनट में घर पर आसानी से कुछ वर्कआउट के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आप खुद को फिट और फाइन रख सकते हैं। आइए जानते हैं, वह वर्कआउट कौन-कौन सी हैं।
10 मिनट के लिए बेस्ट मॉर्निंग वर्कआउट
1. स्क्वाट्स

अगर आप रोजाना 40-50 स्क्वाट्स करते हैं, तो आपके पैर और जांघें काफी ज्यादा मजबूत हो जाती हैं। ये एक्सरसाइज आपके लोअर बॉडी के मसल्स को टोन करने में मदद करती है और शरीर में स्टैमिना बढ़ाती है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई के बराबर खोल लें। इसके बाद अपनी उंगलियों को थोड़ा बाहर की तरफ रखें और हाथों को सीधा की ओर फैला लें।
फिर अपनी पीठ को बिल्कुल सीधा रखकर कुर्सी के अकार में खड़े हो जाएं। फिर अपने कूल्हों को पीछे ले जाते हुए घुटनों को मोड़ें। इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके घुटने आपके पंजों से आगे नहीं जाने चाहिए। अब सांस छोड़ते हुए अपनी एड़ियों पर दबाव डालें और धीरे-धीरे वापस अपनी शुरुआती पोजीशन में आ जाएं।
2. पुश-अप्स

अपने शरीर को ज्यादा एक्टिव रखने के लिए सुबह उठकर या शाम को पुश-अप्स करें इससे कंधों, छाती और ट्राइसेप्स को मजबूती मिलती है और साथ ही शरीर की ताकत बढ़ती है। अपनी कार के बोनट या डिग्गी से 2 फीट की दूरी पर खड़े हो जाएं। अपने दोनों हाथों को कंधे की सीध पर रखें। सिर से लेकर पैर की एड़ियों तक अपने शरीर को बिल्कुल एक सीधी रेखा में रखें। इसके बाद पेट की मांसपेशियों को अंदर की तरफ कसकर रखें। फिर सांस अंदर लेते हुए अपनी कोहनियों को मोड़ें और धीरे-धीरे कार की तरफ झुकें। अब सांस छोड़ते हुए अपने हाथों से ज़ोर लगाएं और शरीर को वापस शुरुआती पोजीशन में रखें।
3. जम्पिंग जैक्स

ये एक ऐसा वर्कआउट है जिसे करने से आपकी मसल्स तेजी से काम करने लगती है। इसे करने के लिए सबसे पहले बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं इसमें आपके पैर आपस में जुड़े हों और हांथ सीधे हों अब हल्का सा उछलें और कूदते हुए अपने दोनों पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा ज्यादा फैला लें। जब पैर बाहर की तरफ जाए, उसी समय अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर ताली बजाएं। अब दोबारा उछलें और वापस अपनी पहली वाली स्थिति में खड़े हो जाएं। जम्पिंग जैक्स करने से कैलोरी बर्न करने, मसल्स को एक्टिवेट करने और पूरे शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद करते हैं।
4. बाइसिकल क्रंचेस

इस वर्कआउट को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल ज़मीन या योगा मैट पर लेट जाएं। इसके बाद अपने हाथों को सिर के पीछे रखें। फिर दोनों पैरों को थोड़ा उठाएं और घुटनों को मोड़ें और हवा में साइकिल चलाने जैसा आकार बनाएं। अब अपने ऊपर के शरीर को थोड़ा उठाएं और दाईं कोहनी को बाईं तरफ लाते हुए बाएं घुटने से मिलाएं। इस दौरान आपका दाहिना पैर बिल्कुल सीधा होना चाहिए।
5. हाई नीज

सबसे पहले पैरों को कंधे की चौड़ाई के बराबर खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने सीधे घुटने को अपनी छाती या कमर के बराबर तक ऊपर उठाएं। अब घुटने को नीचे लाते ही बाएं घुटने को ऊपर उठाएं और इसे तेजी से दोहराएं, जैसे आप एक ही जगह पर दौड़ रहे हों। पूरे पैर की जगह हमेशा अपने पंजों के बल जमीन पर खड़े हों।

Join Channel