Lung Cancer के इलाज में नई क्रांति: भारत में लॉन्च हुई 7 मिनट वाली थेरेपी, अब घंटों तक Hospital में रुकने की जरूरत नहीं
Lung Cancer Immunotherapy Treatment: भारत में फेफड़ों के कैंसर के इलाज को तेज और आसान बनाने के लिए नई सबक्यूटेनियस इम्यूनोथेरेपी ‘टेसेंट्रिक एससी’ लॉन्च की गई है। इस नई तकनीक को बुधवार को कैंसर विशेषज्ञों और दवा कंपनी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पेश किया गया।
सिर्फ 7 मिनट में दिया जाएगा इलाज
विशेषज्ञों के मुताबिक, ‘टेसेंट्रिक एससी’ तकनीक के जरिए दवा मरीज को लगभग 7 मिनट में दी जा सकती है। पहले यही दवा पारंपरिक ‘आईवी इन्फ्यूजन’ के जरिए दी जाती थी, जिसमें मरीजों को अस्पताल में कई घंटों तक रुकना पड़ता था।
नई तकनीक से मरीजों का समय बचेगा और अस्पतालों में लंबे इंतजार की परेशानी भी कम होगी।
इलाज महंगा, लेकिन अस्पताल खर्च में राहत
नई थेरेपी की कीमत पुरानी तकनीक के मुकाबले ज्यादा है। जहां पारंपरिक डोज की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी, वहीं नई सबक्यूटेनियस थेरेपी की एक डोज करीब साढ़े तीन लाख रुपये की बताई जा रही है।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि पुराने इलाज में अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती और अन्य सुविधाओं पर अधिक खर्च आता था। नई व्यवस्था में यह अतिरिक्त खर्च काफी हद तक कम हो सकता है।
सरकारी और निजी अस्पतालों में तैयारी शुरू
देश के बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों ने इस नई तकनीक को अपनाने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इससे कैंसर मरीजों को इलाज के दौरान अधिक सुविधा और बेहतर अनुभव मिलेगा।
रोश इंडिया लेकर आई नई तकनीक
यह नई इम्यूनोथेरेपी तकनीक स्विट्जरलैंड की दवा कंपनी Roche की भारतीय इकाई Roche India द्वारा भारत में पेश की गई है।
Join Channel