Adrak Tulsi Tea Benefits in Monsoon: बारिश के मौसम में रोज पिएं अदरक-तुलसी की चाय, सर्दी-खांसी और इंफेक्शन से मिलेगा छुटकारा
मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और बारिश की खूबसूरत फुहारें लेकर आता है। ये मौसम लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में सर्दी, खांसी, गले में खराश और इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसे मौसम में अदरक और तुलसी की चाय का सेवन करने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर आप भी इसके फायदे जानना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बेस्ट है।
अदरक, तुलसी चाय पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी मजबूत होती है
अदरक और तुलसी में ऐसे नेचुरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी ज्यादा मदद करते हैं। इस मौसम में अगर आप भी रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।
2. सर्दी खांसी से राहत
अगर आप भी बारिश के मौसम में सर्दी,खांसी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो अदरक, तुलसी की चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इन दोनों चीजों की चाय शरीर को अंदर से एनर्जी देती है जिससे आप फ्रेश महसूस करते हैं।
3. पाचन बेहतर होगा
अक्सर खाना खाने के बाद उसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि बारिश के मौसम में इम्यूनिटी काफी कमजोर होने लगती है, इसलिए अदरक, तुलसी की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए।

4. शरीर रहेगा गर्म
मानसून में मौसम काफी ज्यादा ठंडा हो जाता है। ऐसे में यह चाय शरीर को गर्म रखने और फ्रेश महसूस कराने में मदद करती है। इसे आप सुबह या शाम के समय पी सकते हैं।
5. इंफेक्शन से बचाता है
तुलसी में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बारिश के मौसम में हमारे शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है। अगर आपअदरक और तुलसी की चाय पीते है, तो आप किसी को तरह की समस्या से बच सकते हैं।
तुलसी का काढ़ा कैसे बनाएं
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी को अच्छे से उबाल लें।
- इसके बाद इसमें कद्दूकस किया अदरक और तुलसी के पत्ते डाल दें।
- अब इसे 5–7 मिनट तक और उबालें।
- अगर आप चाहें तो टेस्ट के लिए थोड़ा शहद या नींबू की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।
- अब इसे छानकर गर्मागर्म पिएं।
