W3Schools
Advertisement

Antioxidant-Rich Foods for Health: शरीर की गंदगी को बाहर निकाल फेंकेंगे ये 5 एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड्स, बीमारियां रहेंगी दूर

04:16 PM Sep 21, 2026 IST | Kajal Yadav
antioxidant rich foods for health  शरीर की गंदगी को बाहर निकाल फेंकेंगे ये 5 एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड्स  बीमारियां रहेंगी दूर
Antioxidant-Rich Foods for Health (Source: AI)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा खानपान बहुत ज्यादा खराब हो गया है। काम के चलते लोग अपने खान-पान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं, इसलिए इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। शरीर में जमा होने वाले जहरीले तत्व और फ्री रेडिकल्स हमें जल्दी बीमार और बूढ़ा बना सकते हैं। अगर आप भी इस गंभीर समस्या से बचना चाहते हैं, तो आज से ही अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर लें, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हो। ऐसे में आइए यहां कुछ रिच फूड्स के बारे में जानते हैं, जिसका सेवन करने से आप हेल्दी रह सकते हैं।

Advertisement

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं ये फूड्स

Natural foods for body detox
Natural foods for body detox (Source: Social Media)

1. जामुन, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी

बेरीज में एंथोसाइनिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ये दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा, बेरीज खाने से स्किन पर निखार आता है और याददाश्त मजबूत होती है। इसे आज से ही अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर लें।

Advertisement

2. डार्क चॉकलेट

अगर आपको चॉकलेट पसंद है, तो आपको खुश हो जाना चाहिए। कोको से बनी डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है और तनाव को दूर करता है। इस बात का ध्यान रखें कि 70% या उससे ज्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट ही सही ऑप्शन नहीं है।

Advertisement

3. पालक और हरी सब्जियां

पालक, मेथी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में ल्यूटिन और ज़ियाक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद हैं। साथ ही इनमें मौजूद विटामिन सी और ई इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

Best antioxidant rich foods
Best antioxidant rich foods (Source: Social Media)

4. ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैटेचिन नाम का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। रोज एक या दो कप ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन घटाने में मदद मिलती है और शरीर से जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं। ग्रीन टी को आप सुबह या शाम के समय पी सकते हैं।

5. अनार

अनार को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्यूनिकालगिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो चाय या रेड वाइन की तुलना में कई ज्यादा असरदार होता है। यह सूजन को कम करता है और खून की कमी दूर करता है जिससे पाचन तंत्र को सुधारता है।

Also Read: Aloe Vera Juice Benefit in Hindi: पेट की चर्बी से लेकर चेहरे के ग्लो तक, जानें रोजाना एलोवेरा जूस पीने के 5 बेमिसाल फायदे

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×