W3Schools
Advertisement

रातों की उड़ती नींद से हैं परेशान? बेहतर और गहरी नींद के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स

अच्छी और गहरी नींद स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरत है। नींद की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं और यह हमारी दिनभर की ऊर्जा और काम को भी प्रभावित करती है। खान-पान का नींद से सीधा संबंध होता है कुछ फूड्स में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो दिमाग को शांत करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, इसलिए आज हम आपको बेहतर नींद के लिए कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जैसे- गर्म दूध, बादाम, कीवी आदि।
01:34 PM Aug 08, 2026 IST | Kajal Yadav
अच्छी और गहरी नींद स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरत है। नींद की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं और यह हमारी दिनभर की ऊर्जा और काम को भी प्रभावित करती है। खान-पान का नींद से सीधा संबंध होता है कुछ फूड्स में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो दिमाग को शांत करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, इसलिए आज हम आपको बेहतर नींद के लिए कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जैसे- गर्म दूध, बादाम, कीवी आदि।
रातों की उड़ती नींद से हैं परेशान  बेहतर और गहरी नींद के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स
Best Foods for Better Sleep (Source: AI)

Best Foods for Better Sleep: अगर आप हर दिन सही से नींद नहीं लेते हैं, तो कुछ समय बाद आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। अच्छी और गहरी नींद हेल्दी शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप रात को सही तरह से नींद नहीं लेते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे दिनभर के काम और एनर्जी पर पड़ता है। नींद का सीधा संबंध हमारे खान-पान से होता है। कुछ फूड्स में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत रखने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, रात में बेहतर नींद के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

Advertisement

अच्छी नींद के लिए खाएं ये फूड्स

1. गर्म दूध

 Healthy Food for Sleep
Healthy Food for Sleep (Source: Social Media)

गर्म दूध पीने से रात में अच्छी नींद आती है, क्योंकि इसमें ट्रिप्टोफैन होता है, जो मेलाटोनिन और सेरोटोनिन का काम करती है। इसके अलावा, दूध में मौजूद कैल्शियम मेलाटोनिन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे सोने से पहले शरीर और मन दोनों शांत होते हैं।

Advertisement

2. बादाम और अखरोट

 High Protein Foods
High Protein Foods (Source: Social Media)

बादाम में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है और तनाव कम करता है। अखरोट में नेचुरल तरीके से मेलाटोनिन पाया जाता है, जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसका सेवन आप रोजाना रात में खाना खाने के बाद कर सकते हैं।

Advertisement

3. ओट्स

 Best Foods for Better Sleep
Best Foods for Better Sleep (Source: Social Media)

ओट्स सिर्फ नाश्ते के लिए ही नहीं बल्कि रात के हल्के खाने के लिए भी सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है। ओट्स में नेचुरल मेलाटोनिन और कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो इंसुलिन के स्तर को हल्का बढ़ाकर नींद का सिंग्नल दिमाग तक पहुंचाता है, जिससे हमें अच्छी नींद आती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

4. कीवी

Healthy Food for Sleep
Healthy Food for Sleep (Source: Social Media)

कीवी को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कीवी एक ऐसा फल है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और सेरोटोनिन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने से 1 घंटे पहले 1-2 कीवी खाने से नींद जल्दी आती है और नींद न आने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

Also Read: Calcium Rich Foods for Bones: डेयरी प्रोडक्ट्स से लेकर रागी तक, जानें कमजोर हड्डियों को सेहतमंद बनाने वाले 5 असरदार फूड्स

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×