Best Foods for Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट, सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये 4 चीजें
आजकल गलत खान-पान के कारण डायबिटीज का खतरा उतनी ही काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ने लगता है, इसलिए इसको कंट्रोल करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। अगर डायबिटीज के मरीज अपने खान-पान पर ध्यान न दें, तो ये समस्या उनके लिए काफी गंभीर साबित हो सकती है। अगर बात करें ब्रेकफास्ट कि तो ये दिन का सबसे जरूरी मील होता है, इसलिए अगर आप इसे स्किप करते हैं, तो ये डायबिटिज को और भी तेजी से बढ़ा सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे, कि आप अपने नाश्ते में किन चीज़ों को शामिल करें, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करें।
Diabetes में जरूर खाएं ये फूड्स
1. अंडे

अंडे को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो इसे अपनी रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करें। प्रोटीन से भरपूर ये फूड्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, क्योंकि अंडे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बाहर के स्नैक्स खाने का मन नहीं होता है। इसके लिए आप उबले अंडे, ऑमलेट या पोच्ड एग का सेवन कर सकते हैं।
2. दालें और अनाज

डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा दालें और अनाज को शामिल करें। इन चीज़ों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं, इसके लिए आप ओट्स, दलिया, और बाजरे को खा सकते हैं। इन चीज़ों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो ग्लूकोज को धीरे-धीरे शरीर में छोड़ता है।
3. नट्स और बीज

ड्राई फ्रूट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्ससीड्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर की अधिक होता है। ये सभी चीजें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इन चीजों का सेवन करने से भूख कम लगती है और शुगर लेवल में अचानक उतार-चढ़ाव नहीं होता है। इसे आप ओट्स, दही या स्मूदी में मिक्स करके भी खा सकते हैं।
4. हरी सब्जियां

अगर बात करें हरी सब्जियों कि तो इसे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली आदि इन चीजों में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन सब्जियों में कार्बोहाइड्रेट्स कम और जरूरी पोषक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हरी सब्जियों का सेवन करने से न केवल शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, बल्कि शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलता है।

Join Channel