Best Probiotic Foods for Monsoon: मानसून में कमजोर पाचन और इंफेक्शन से बचाएंगे ये 5 प्रोबायोटिक फूड्स, डाइट में तुरंत करें शामिल
मानसून का मौसम हर किसी को बेहद पसंद आता है, क्योंकि इस मौसम में हर जगह हरियाली देखने को मिलती है। इस समय गर्मी से तो राहत मिलती है, लेकिन नमी और बैक्टीरिया के कारण पाचन तंत्र काफी ज्यादा कमजोर होने लगता है। इस मौसम में पेट की समस्याएं जैसे- गैस, एसिडिटी, दस्त और इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप भी अपने पाचन तंत्र के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाना चाहते हैं, तो प्रोबायोटिक फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ऐसे में आइए यहां जानते हैं इस मौसम किन-किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए
बारिश में खाने के लिए प्रोबायोटिक फूड्स
1. ताजा दही

दही को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप बारिश में रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आप कई तरह के इंफेक्शन से बच सकते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोबायोटिक पाया जाता है। बारिश के मौसम में हमेशा ताजी और कम ठंडी दही का सेवन करें रात को इसे खाने से बचें।
2. छाछ या नमकीन लस्सी

बारिश के मौसम में छाछ का सेवन करने से पेट ठंडा रहता है। अगर आप रोजाना इसे खाते हैं, तो इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसका सेवन करने से पहले इसमें थोड़ा सा भुना हुआ जीरा, काला नमक और हींग मिलाकर पीने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या से तुरंत आराम मिलता है।
3. कांजी

कांजी एक ड्रिंक है जिसे पीने से बारिश के मौसम में इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है। इसे काली गाजर या चुकंदर और सरसों के बीज से बनाया जाता है। यह आंतों की सफाई करने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है।
4. इडली और डोसा

मानसून में जितना ज्यादा हो सके उतना ज्यादा हल्का और हेल्दी खाना ही खाना चाहिए, क्योंकि बहुत ज्यादा तला-भुना और फ़ास्ट फ़ूड खाने से गैस, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। इस मौसम में आप इडली और डोसा सेवन कर सकते हैं। यह पचाने में बहुत हल्का होता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलता है।
5. पनीर और कॉटेज चीज

बारिश के मौसम में पनीर और कॉटेज चीज सेहत के बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सॉफ्ट और ताजा पनीर भी प्रोबायोटिक का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देते हैं।

Join Channel