W3Schools
Advertisement

Changing Weather Health Tips: बदलते मौसम में बीमारियों से बचना है आसान, सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

01:16 PM Sep 25, 2026 IST | Kajal Yadav
changing weather health tips  बदलते मौसम में बीमारियों से बचना है आसान  सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
Changing Weather Health Tips (Source: AI)

जैसे ही मौसम बदलने लगता है लोगों को कई तरह की गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ता है। हमारे शरीर को नए तापमान और माहौल में ढलने में थोड़ा सा समय लगता है। जब अचानक गर्मी से सर्दी या ठंड से गर्मी का मौसम आता है, तो हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। ऐसे समय में हवा में कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया फैलने लगते हैं, जिससे सर्दी, जुकाम, गले में खराश, बुखार और पेट से जुड़ी परेशानियां बहुत जल्दी हमें अपनी चपेट में ले लेती हैं। थोड़ा सा आलस या लापरवाही भी हमें बीमार कर सकती है। अगर आप इस मौसम में खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो खान-पान और रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करना जरूरी होता है।

Advertisement

बदलते मौसम में ऐसे रखें शरीर का ख्याल

Seasonal change health tips
Seasonal change health tips (Source: Social Media)

1. इम्यूनिटी बढ़ाएं

बदलते मौसम में ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं। अपनी डाइट में विटामिन C से भरपूर चीजें शामिल करें, जैसे संतरा, नींबू और आंवला। इसके अलावा हल्दी, अदरक, तुलसी और शहद का सेवन भी शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। इन चीज़ों का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

Advertisement

2. शरीर को हाइड्रेट रखें

हमारे शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी होता है, इसलिए मौसम चाहे ठंडा हो या गर्म, शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। बदलते मौसम में गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र और गले के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

Advertisement

3. सफाई का ध्यान रखें

बदलते मौसम में कीटाणु और बैक्टीरिया बहुत ज्यादा पनपने लगते हैं, इसलिए हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं। बाहर से घर आने पर मुंह और हाथ-पैर साफ करें। घर के आसपास पानी रुकने न दें और साफ़-सफाई रखें ताकि मच्छरों और बैक्टीरिया से बचा जा सके।

Weather change health precautions
Weather change health precautions (Source: Social Media)

4. पर्याप्त नींद लें

अगर आप रोजाना सही तरह से नींद नहीं लेते हैं, तो इसका आपकी सेहत पर बहुत गहरा असर देखने को मिलता है। हर दिन 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने से शरीर की रोग इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही रोजाना 20 से 30 मिनट तक हल्का व्यायाम, योग या वॉक जरूर करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

5. बाहर के खाने से बचें

बदलते मौसम में पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर हो जाता है, इसलिए बाहर का खुला, तला-भुना या बासी खाना खाने से बचें। घर का बना ताजा, हल्का टेस्टी खाना खाएं, इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और आप हेल्दी भी महसूस करेंगे।

Also Read: Rose Gel for Face Benefits: पिंपल्स से लेकर डार्क सर्कल्स तक की छुट्टी कर देगा गुलाब जल, जानें इसके गजब के फायदे

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×