W3Schools
Advertisement

Control Hair Fall During Winter: सर्दियों में झड़ने लगे हैं बाल? बालों को टूटने और रूखेपन से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

03:26 PM Oct 21, 2026 IST | Team Desk
control hair fall during winter  सर्दियों में झड़ने लगे हैं बाल  बालों को टूटने और रूखेपन से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Control Hair Fall During Winter (Source: AI)

सर्दियों का मौसम आते ही लोगों में बालों की चिंता बढ़ जाती है। टेंपेरेचर गिरने से बहुत लोगों को मौसमी बाल झड़ने,रूखेपन और जड़े कमजोर होने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद मन मे एक सवाल आता है कि बालों का झड़ना कैसे रोकें, तो आपको बता दे कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है बल्कि, सर्दियों के मौसम में बालों का झड़ना नार्मल है। जिसका कारण ठंडी हवा, कम नमी, गर्म पानी से बाल धोना और स्कैल्प का रूखापन बालों को कमजोर बना सकता है। इसके कारण बाल टूटने लगते हैं और उनकी शाइन भी कम हो सकती है। अगर आप भी सर्दियों में हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डेली हेयर केयर रूटीन में कुछ आसान से चीज़ों को शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

सर्दियों में ऐसे करें बालों की केयर

Winter hair fall remedies
Winter hair fall remedies (Source: Social Media)

1.बालों में समय-समय पर ऑइलिंग करें

सर्दियों में स्कैल्प को रूखेपन से बचाने के लिए नारियल, बादाम या जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल से हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ समय बाद बाल को वॉश कर ले। इस बात का ध्यान रखें कि तेल लगाने से हर तरह का हेयर फॉल नहीं रुकता है, लेकिन इससे बालों का रूखापन और टूटना कम करने में हेल्प मिल जाती है।

Advertisement

2. गर्म पानी से बाल को वॉश न करे

ठंड के मौसम में बहुत गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन इससे स्कैल्प और बालों का नेचुरल ऑइल कम हो सकता है। इसलिए हेयर वॉश के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे बालों का रूखापन कम रखने में मदद मिलती है।

Advertisement

3. बैलन्स डाइट लें

बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर को अच्छा फ़ूड मिलना जरूरी है। अपनी डाइट में दालें, दूध, दही, अंडे, हरी सब्जियां, फल, मेवे और बीज शामिल करें। प्रोटीन, आयरन और अन्य जरूरी न्यूट्रिशन की कमी भी बाल झड़ने का रीजन बन सकती है।

4. हल्के शैंपू का यूस करें

अपने स्कैल्प के अनुसार, माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करे। बालों को धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें, ताकि बालों में नमी बनी रहे और कंघी करते समय वे कम टूटें।

How to stop hair fall in winter
How to stop hair fall in winter (Source: Social Media)

5. गीले बालों में कंघी करने से बचें

गीले बाल बहुत ज्यादा कमजोर और सॉफ्ट हो जाते हैं, इसलिए बालों को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने के बजाय धीरे-धीरे सुखाएं। उलझे बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।

6. स्ट्रेस कम करें और रात की नींद लें

अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं और सही से नींद नहीं लेते हैं, तो इससे आपके बालों का झड़ना बढ़ जाता है। रोजाना स्ट्रेस और नींद की कमी बालों के हेल्थ पर बहुत गहरा असर डाल सकती है, इसलिए रोजाना सही नींद लें, हल्का योगा करें।

7. बालों को ठंडी हवा से बचाएं

सर्दियों में ठंडी हवा के कारण बाल बहुत ज्यादा रूखे हो जाते हैं, जिसकी वजह से इनका झड़ना बढ़ जाता है। बाहर जाते समय सिर को स्कार्फ या टोपी से कवर करे। इस बात का ध्यान रखें कि टोपी साफ हो और बहुत ज्यादा टाइट न हो।

Also Read: Benefit of Eating Dates in Winter: मीठे की क्रेविंग को करें कंट्रोल और शरीर को रखें गर्म, जानें सर्दियों में खजूर खाने के फायदे

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×