W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Coronavirus : भारत में पिछले 24 घंटे में 15 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि, 561 लोगों ने गंवाई जान

देश में एक दिन में कोरोना के 15,906 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,75,468 हो गई।

10:14 AM Oct 24, 2021 IST | Desk Team

देश में एक दिन में कोरोना के 15,906 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,75,468 हो गई।

coronavirus   भारत में पिछले 24 घंटे में 15 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि  561 लोगों ने गंवाई जान
भारत में कोविड-19 महामारी से संक्रमितों और मरने वालों की संख्या में अभी भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।  इस बीच देश में एक दिन में कोरोना के 15,906 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,75,468 हो गई। वहीं, 561 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,54,269 हो गई।
कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले लगातार 30वें दिन 30,000 से कम हैं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,72,594 रह गयी है। कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले लगातार 30वें दिन 30,000 से कम हैं और लगातार 119वें दिन 50,000 से कम हैं। आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.51 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.17 प्रतिशत दर्ज की गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 1,134 मामलों की कमी दर्ज की गयी है।
टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 102.10 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं
 शनिवार को कोविड-19 के लिए 13,40,158 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ ही देश में अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 59,97,71,320 हो गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 1.19 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.23 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,35,48,605 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 102.10 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Advertisement

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख हो गई थी

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisement

Petrol Diesel Price : लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×