W3Schools
Advertisement

Garmi me Aankhon ki Care: आंखों में जलन, पानी आना और Dryness से हैं परेशान? राहत के लिए अपनाएं ये 5 Easy समर टिप्स

03:50 PM Jul 14, 2026 IST | Khushi Srivastava
garmi me aankhon ki care  आंखों में जलन  पानी आना और dryness से हैं परेशान  राहत के लिए अपनाएं ये 5 easy समर टिप्स
Garmi me Aankhon ki Care (AI Generated)
गर्मी के मौसम की तेज धूप सिर्फ हमारी सेहत को ही नहीं, बल्कि हमारी आंखों को भी बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। तेज धूप सेहत के साथ-साथ हमारी आंखों के लिए भी बहुत नुकसानदेह होती है। ऐसे में इन दिनों आंखों का लाल होना, जलन, दर्द, पानी आना और खुजली होना बहुत आम बात है। जिस तरह हम अपनी त्वचा का ख्याल रखते हैं, उसी तरह आंखों का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। अगर हम अपनी आंखों पर ठीक से ध्यान न दें, तो यह समस्या काफी गंभीर रूप ले सकती है। हालांकि, कुछ आसान और घरेलू उपायों (Eye Irritation Remedies) की मदद से इन सभी परेशानियों को आसानी से ठीक किया जा सकता है। आइए, जानें गर्मी में आंखों की देखभाल कैसे करें?

गर्मियों में ऐसे रखें आंखों का ध्यान (Eye Care Tips in Summer)

1. आंखों को साफ रखें और ठंडक दें

आंखों की सफाई के लिए इन्हें ठंडे पानी से धोएं। ऐसा करने से आंखों में फंसी धूल और गंदे कण बाहर निकल जाते हैं। ठंडे पानी के छीटें मारने से आंखों को तुरंत ठंडक मिलती है और आंखें स्वस्थ रहती हैं। आंखों को राहत देने के लिए आप खीरे के गोल टुकड़ों को काट कर थोड़ी देर के लिए अपनी आंखों पर रख सकते हैं।

Advertisement

2. धूप का चश्मा पहनें

Sunglasses
Women Wearing Sunglasses (Magnific)

गर्मी के दिनों में जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो सूरज की किरणों से बचने के लिए सनग्लासेस जरूर पहनें। यह चश्मा सूरज की हानिकारक यूवीए (UVA) और यूवीबी (UVB) किरणों को आंखों तक पहुंचने से रोकता है।

Advertisement

3. आंखों की मालिश करें

कई बार लगातार काम करने की वजह से आंखें थक जाती हैं। इस थकान को दूर करने के लिए दिन में कुछ समय निकालकर आंखों के आस-पास हल्की मालिश करें। इससे आंखों को बहुत आराम मिलता है और धूप की वजह से होने वाला तनाव भी कम होता है।

Advertisement

4. शरीर में पानी की कमी न होने दें

गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी कम हो जाता है, जिससे आंखों में ड्राईनेस आ सकती है। इसलिए दिनभर में भरपूर पानी पिएं, ताकि आपकी बॉडी और आंखें दोनों अंदर से हाइड्रेटेड रहें।

5. पूरी नींद लें

Sleep
Sleep (Magnific)

आंखों को फ्रेश और स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि सोते समय आंखों को पूरा आराम मिलता है। अच्छी नींद लेने से न सिर्फ आंखें ठीक रहती हैं, बल्कि सेहत भी अच्छी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें-Biotin Rich Food Items for Hair: कमजोर बाल और टूटते नाखून? वजह हो सकती है बायोटिन की कमी; डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×