W3Schools
Advertisement

Healthy Hot Drinks for Winter: सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाएंगे ये देसी हॉट ड्रिंक्स, जानें बनाने की विधि और फायदे

02:16 PM Oct 27, 2026 IST | Kajal Yadav
healthy hot drinks for winter  सर्दी  खांसी और जुकाम से बचाएंगे ये देसी हॉट ड्रिंक्स  जानें बनाने की विधि और फायदे
Healthy Hot Drinks for Winter (Source: AI)

सर्दियों का मौसम आ गया है, इस मौसम में हर किसी को सर्दी, खांसी और बुखार का सामना करना पड़ता है, इसलिए एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि सर्दियों के शुरुआत में अपने शरीर का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। सर्दियों में ज्यादातर ऐसी गर्म ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए, जो आपके शरीर को लंबे समय तक गर्म रखे और आप बीमारियों से बच सकें। हॉट ड्रिंक्स न सिर्फ ठंड से राहत दिलाते हैं, बल्कि हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। ऐसे में यहां सर्दियों के लिए कुछ फायदेमंद हॉट ड्रिंक्स दिए गए हैं, जिसे आप सर्दियों में पी सकते हैं।

Advertisement

सर्दियों के लिए बेस्ट हेल्दी हॉट ड्रिंक्स

Immunity boosting warm drinks for winter
Immunity boosting warm drinks for winter (Source: AI)

1. अदरक-तुलसी की चाय

सर्दियों के मौसम में हर घर में बनने वाली अदरक और तुलसी की चाय सबसे बेहतरीन ड्रिंक मानी जाती है। अदरक शरीर को गर्माहट देता है और तुलसी सर्दी, जुकाम और खांसी से बचाती है। पानी में कसा हुआ अदरक, 4-5 तुलसी की पत्तियां और थोड़ी सी पत्ती डालकर उबालें। फिर इसमें गुड़ या शहद मिलाकर पीएं।

Advertisement

2. हल्दी वाला दूध

सर्दियों की रातों के लिए हल्दी वाला दूध सबसे ज्यादा असरदार और हेल्दी ड्रिंक है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करते हैं और अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। एक गिलास दूध में आधा छोटा चम्मच हल्दी और चुटकी भर काली मिर्च डालकर 5 मिनट उबालें। फिर इसे गरमागरम पी लें।

Advertisement

3. काढ़ा

सर्दियों में बीमारियों से बचने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा एक सबसे अच्छा और असरदार रामबाण है। यह गले की खराश, बंद नाक और मौसमी बुखार से राहत दिलाता है। पानी में दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, मुलेठी और अदरक डालकर आधा होने तक उबालें। छानकर थोड़ा सा नींबू और शहद मिलाएं।

Healthy winter hot drinks
Healthy winter hot drinks (Source: AI)

4. नींबू, शहद और गर्म पानी

यह बहुत ही नार्मल लेकिन बेहद असरदार ड्रिंक है, जिसे आप सुबह खाली पेट पी सकते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, पाचन क्रिया को सही रखता है और स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है। एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं।

5. हॉट सूप

सर्दियों की शाम को गरमा-गरम सूप पीना सेहत और स्वाद दोनों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सूप में हरी सब्जियों से भरपूर फाइबर मिलता है, जो पेट के लिए हल्का और फायदेमंद माना जाता है। टमाटर, गाजर, पालक या अपनी पसंद की सब्जियों को उबालकर पीस लें। इसमें थोड़ा सा काला नमक और काली मिर्च मिलाकर गरमा-गरम सर्व करें।

Also Read: सुबह उठते ही फोन से बनाएं दूरी और काम के बीच लें छोटे ब्रेक, जानिए दिमाग को शांत रखने के उपाय

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×