Healthy Monsoon Foods for Kids: बारिश के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाएंगे ये 4 सुपरफूड्स, इम्यूनिटी होगी मजबूत
बारिश का अच्छा तो लगता है, लेकिन ये अपने साथ कई तरह की बीमारियों को भी लेकर आता है। ये मौसम बच्चों के लिए मौज-मस्ती और पानी में खेलने का खास समय होता है, लेकिन इस मौसम में हवा में ज्यादा नमी और बैक्टीरिया बढ़ने के कारण बच्चे बहुत जल्दी बीमार, सर्दी, जुकाम या पेट के इन्फेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत रखना चाहते हैं, तो उसके लिए आप उसे कुछ ऐसे टेस्टी और हेल्दी चीजें दे सकते हैं, जो उसे स्वस्थ रखने में मदद करेगी।
बारिश में बच्चों को दें ये हेल्दी फूड्स
1. गरमा-गरम होममेड सूप

सूप हर मौसम में सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बारिश के मौसम में ये आसानी से पच जाता है, जिससे शरीर को गर्माहट मिलती है। इसे बनाने के लिए टमाटर, मकई, मिक्स वेजिटेबल या चिकन सूप पी सकते हैं। इस मौसम में ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
2. भुट्टा या स्वीट कॉर्न

मानसून में भुट्टा खाना बच्चों और बड़ों सभी को पसंद होता है। भुट्टे को भूनकर या उबालकर उस पर हल्का सा नींबू और चुटकी भर काला नमक लगाकर दें।मकई में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
3. ताजे मौसमी फल

बारिश के मौसम में आने वाले फल बच्चों की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जैसे- सेब, नाशपाती, अनार, आलूबुखारा और चेरी आदि। बच्चे को जब भी फल दें, उससे पहले उसे गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। बारिश के मौसम में सड़क किनारे मिल रहे कटे हुए फल बच्चों को बिल्कुल न दें।
4. हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रात को सोने से पहले बच्चों को हल्का गर्म हल्दी वाला दूध देना एक अच्छा ऑप्शन है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बच्चों को खांसी, सर्दी और इन्फेक्शन से बचाते हैं। इसे आप रात को सोते समय दे सकते हैं।

Join Channel