W3Schools
Advertisement

Healthy Soups for Monsoon: मानसून में सर्दी-जुकाम और Infection रहेगा दूर, Diet में शामिल करें ये Healthy Soup

मानसून का मौसम भीषण गर्मी से राहत दिलाता है, लेकिन इसके साथ ही सर्दी, खांसी, गले में खराश और संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिससे पाचन खराब हो जाता है। इस दौरान हल्का और टेस्टी भोजन करने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए गरमागरम सूप का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर को गरमाहट देने के साथ-साथ रोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
12:42 PM Jul 30, 2026 IST | Kajal Yadav
मानसून का मौसम भीषण गर्मी से राहत दिलाता है, लेकिन इसके साथ ही सर्दी, खांसी, गले में खराश और संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिससे पाचन खराब हो जाता है। इस दौरान हल्का और टेस्टी भोजन करने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए गरमागरम सूप का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर को गरमाहट देने के साथ-साथ रोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
healthy soups for monsoon  मानसून में सर्दी जुकाम और infection रहेगा दूर  diet में शामिल करें ये healthy soup
Healthy Soups for Monsoon (Source: AI)

मानसून का मौसम भीषण गर्मी से आराम तो दिलाता है, लेकिन इसके साथ-साथ सर्दी, खांसी, गले में खराश और इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ जाती है। इन समस्याओं के कारण हमारा पाचन खराब हो जाता है, इसलिए इस मौसम में हल्का और हेल्दी भोजन ही खाना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में हेल्दी रहना चाहते हैं, तो बारिश के दिनों में गरमागरम सूप का सेवन ज़रूर करें। ये हमारे शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं, सूप पीने के क्या फायदे हैं।

Advertisement

बारिश में हेल्दी रहने के लिए पिएं ये सूप

1. अदरक और लहसुन का सूप

 Best Soups for Monsoon
Best Soups for Monsoon (Source: Social Media)

अदरक और लहसुन दोनों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह सूप बंद नाक को खोलने, गले की खराश को दूर करने और सर्दी-जुकाम से बचाने में सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको कई तरह के अद्भुत फायदे होते हैं।

Advertisement

2. मिक्स वेजिटेबल सूप

 Barish me Soup peene ke fayde
Barish me Soup peene ke fayde (Source: Social Media)

बारिश के मौसम में मिक्स वेजिटेबल सूप सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च और पत्तागोभी जैसी फ्रेश सब्जियों को उबालकर हल्का काली मिर्च और नमक मिलकर इसे बना सकते हैं और गरमागरम इसका सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को भरपूर विटामिन और मिनरल्स देने में मदद करता है।

Advertisement

3. टमाटर तुलसी का सूप

 Healthy Soups for Monsoon
Healthy Soups for Monsoon (Source: Social Media)

टमाटर और तुलसी दोनों सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। बारिश के मौसम में अगर आप भी इन दोनों चीज़ों का सेवन करते हैं, तो इससे आपका शरीर बीमारियों से बच जाता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। इसमें तुलसी की पत्तियां मिलाने से इसका पावर और स्वाद दोनों बढ़ जाता है।

4. मूंग दाल और पालक का सूप

 Healthy Soups for Monsoon
Healthy Soups for Monsoon (Source: Social Media)

अगर आप प्रोटीन से भरपूर सूप का सेवन करना चाहते हैं, तो पीली मूंग दाल और पालक का सूप पी सकते हैं। ये सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ताकत देता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Also Read: Adrak Tulsi Tea Benefits in Monsoon: बारिश के मौसम में रोज पिएं अदरक-तुलसी की चाय, सर्दी-खांसी और इंफेक्शन से मिलेगा छुटकारा

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×