क्या आपके हाथ-पैर भी पड़ जाते हैं सुन्न? इग्नोर न करें, जानें किस विटामिन की कमी से होती हैं ये परेशानियां
Hidden Signs of Vitamin Deficiency: रोजाना की लाइफस्टाइल में कई बार छोटी-छोटी शरीर से जुड़ी परेशानियां होती रहती है, जिसे हम तनाव या मौसम में बदलाव समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर बार ऐसा करना किसी बड़ी समस्या को जन्म दे सकता है। जब हमारे शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी होती है, तो शरीर हमें कई ऐसे गंभीर संकेत देता है, जिसे आप नजरदअंदाज कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी बीमारी से बचना चाहते हैं, तो यहां जानिए कुछ बीमारियों के लक्षण के बारे में।
यहां देखें Vitamin Deficiency के लक्षण

1. बालों का झड़ना और नाखून टूटना
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा तेजी से झड़ने लगे हैं या फिर थोड़े बड़े होने पर आपके नाखून तुरंत टूट जाते हैं और पतले होने लगते हैं, तो यह बायोटिन (विटामिन B7) की कमी के कारण हो सकता है।
2. छाले होना या होंठों का फटना
अगर आपके मुहं में जीभ या गालों पर बार-बार छाले हो जाते हैं या फिर होंठों के किनारे फट जाते हैं, तो इसका मतलब आपके शरीर में विटामिन (B2, B3, B6, B12) और आयरन की कमी हो सकती है। जिसके कारण आपको बार-बार इस समस्या का सामना करना पड़ता है।
3. मसूड़ों से खून आना
दांत साफ़ करते समय अगर आपके मसूड़ों में भी खून आने लगता है, तो इसका सबसे बड़ा कारण विटामिन C हो सकता है। विटामिन C घाव को भरने और मसूड़ों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है।

4. हाथ-पैर में झुनझुनाहट या सुन्न होना
कई बार ऐसा होता है जब आप बैठे-बैठे उठते हैं, तो इससे आपके पैरों में चीटियां कटाने जैसा महसूस होता या हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं, तो यह विटामिन B12 की कमी का सबसे बड़ा कारण होता है। यह विटामिन हमारी नसों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी होता है।
5. कम रोशनी या धुंधला दिखना
शाम के समय या कम रोशनी में देखने में अगर काफी ज्यादा परेशानी होती है या आंखों में लगातार सूखापन महसूस होता है, तो इसका मतलब आपके शरीर में विटामिन A की कमी है।
6. स्किन पर लाल-सफ़ेद दानें
अगर आपके गाल, बाहों या जांघों पर छोटे-छोटे दाने होना भी विटामिन A और विटामिन C की कमी का संकेत होता है।

Join Channel