W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड में समानता का मामला फिर अटका, चार वर्षों से अधिक समय से लंबित है यह मामला

08:33 PM Jul 06, 2026 IST | Avinay
मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड में समानता का मामला फिर अटका  चार वर्षों से अधिक समय से लंबित है यह मामला
Medical Intern : मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड में समानता का मामला फिर अटका, चार वर्षों से अधिक समय से लंबित है यह मामला

Medical Intern : देशभर के मेडिकल इंटर्न के लिए स्टाइपेंड में समानता (पे पैरिटी) का मुद्दा अब भी अधर में लटका हुआ है। एक आरटीआई से खुलासा हुआ है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) स्वास्थ्य मंत्रालय के दो बार निर्देश देने के बावजूद इस मामले में आवश्यक नियमों में संशोधन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा पाया है।

Advertisement

आरटीआई के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एनएमसी को दो बार पत्र लिखकर सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न के बीच स्टाइपेंड की असमानता की समीक्षा करने और आवश्यक बदलाव पर विचार करने को कहा था।

Advertisement

एनएमसी ने अपने जवाब में माना कि विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्टाइपेंड को लेकर समानता नहीं है और नियमों में बदलाव की आवश्यकता है। हालांकि, 30 जून के जवाब में आयोग ने कहा कि नियमों में संशोधन किए जाने पर संबंधित हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. के.वी. बाबू ने आरोप लगाया कि यह मामला चार वर्षों से अधिक समय से लंबित है।

Advertisement

उनका कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले वर्ष दिसंबर में ही एनएमसी को स्पष्ट रूप से स्टाइपेंड में समानता सुनिश्चित करने के लिए नियमों में बदलाव पर विचार करने का निर्देश दिया था। फरवरी 2026 में अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (यूजीएमईबी) ने भी संशोधन की आवश्यकता स्वीकार की थी, लेकिन अब तक औपचारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

विभिन्न राज्यों और संस्थानों में स्टाइपेंड की राशि में बड़ा अंतर

बता दें कि वर्तमान में कंपल्सरी रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप (सीआरएमआई) रेगुलेशंस-2021 के तहत इंटर्न का स्टाइपेंड संबंधित संस्थान, विश्वविद्यालय या राज्य सरकार द्वारा तय किया जाता है। इसके कारण विभिन्न राज्यों और संस्थानों में स्टाइपेंड की राशि में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। इसके विपरीत, पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशंस-2023 सरकारी और निजी संस्थानों के प्रशिक्षुओं के बीच ऐसा कोई भेद नहीं करता। ऐसे में मेडिकल इंटर्न लंबे समय से पूरे देश में समान स्टाइपेंड व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mandi Ka Bhav 6 July: गर्मी के मौसम में आम और मौसमी फलों की बढ़ी मांग, जानें दिल्ली की मंडी में आज का भाव

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×