Natural Remedies for Acidity: एसिडिटी और गैस की समस्या से परेशान हैं? राहत के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलु उपाय
एसिडिटी, पेट में जलन आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। अगर आप भी गलत समय पर खाना या फिर बहुत ज्यादा तला, चाय-कॉफी, मसालेदार खाना खाते हैं, तो इससे ये समस्या काफी ज्यादा जल्दी बढ़ जाती है। गर्मियों के मौसम में एसिडिटी हर किसी को परेशान करती है। अगर आप भी अक्सर सीने या पेट में जलन की समस्या का सामना करते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, इसके लिए क्या-क्या करना चाहिए।
एसिडिटी कम करने के लिए घरेलु उपाय
1. ठंडा दूध

ठंडा दूध पेट के एसिड को शांत करने में मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम पेट में जाकर PH लेवल को बैलेंस करता है। जब भी आपको पेट में ऐसी समस्या हो, तो आप ठंडे दूध का सेवन करें इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन करते समय इसमें चीनी न डालें।
2. सौंफ

अगर आपको भी हर दिन खाना खाने के बाद एसिडिटी, पेट में जलन, पेट फूलना जैसी समस्या होती है, तो सौंफ आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कई ऐसे नेचुरल गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को ठंडक पहुंचाते हैं और पेट की गैस और एसिडिटी को कम करते हैं। खाना खाने के बाद सौंफ चबाएं या सौंफ का पानी उबालकर पिएं।
3. जीरा पानी

एसिडिटी होने पर जीरा खाने या उसका पानी पीने से खाने को पचाने में काफी ज्यादा मदद मिलती है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे पेट फूलना, जलन जैसी समस्या खत्म हो जाती है। एक चम्मच जीरा डालकर उबालें और ठंडा होने पर छानकर पी लें।
4. पका केला

केला को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जब भी आपको एसिडिटी की समस्या हो, तो आप 2 पके केले का सेवन करें। इससे आपको एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत मिल जाएगी। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट की जलन, गैस एसिडिटी को खत्म करने में मदद करता है।

Join Channel