W3Schools
Advertisement

Stress Management Tips for Employees: ऑफिस के काम की वजह से हो गए हैं परेशान? स्ट्रेस कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

03:02 PM Sep 28, 2026 IST | Kajal Yadav
stress management tips for employees  ऑफिस के काम की वजह से हो गए हैं परेशान  स्ट्रेस कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Stress Management Tips for Employees

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने शरीर का ख्याल रखना पूरी तरह से भूल चुके हैं। ऑफिस के काम की वजह से स्ट्रेस या टेंशन होना आजकल बहुत नार्मल बात हो गई है। ज्यादा काम, समय की कमी और लगातार कंप्यूटर के सामने बैठने से शरीर और दिमाग दोनों थक जाते हैं। अगर आप भी ऑफिस के तनाव से परेशान हैं, तो इन आसान बातों का ध्यान रखकर खुद को शांत रख सकते हैं। ऐसे में आइए यहां जानते हैं स्ट्रेस कम करने के लिए क्या उपाय करें।

Advertisement

स्ट्रेस कम करने के लिए बेस्ट टिप्स

daily stress management techniques
daily stress management techniques (Source: Social Media)

1. काम की लिस्ट बनाएं

सुबह काम शुरू करने से पहले तय कर लें कि कौन सा काम सबसे जरूरी है। पहले उस जरूरी काम को खत्म करें। एक साथ बहुत सारे काम करने की कोशिश न करें, इससे घबराहट बढ़ती है।

Advertisement

2. छोटे-छोटे ब्रेक लें

काम के बीच में ब्रेक लेना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। लगातार काम करने से दिमाग थक जाता है। हर एक-दो घंटे में 5 मिनट का ब्रेक लें। थोड़ा टहलें, पानी पिएं या आंखें बंद करके आराम करें। इससे आपका दिमाग फिर से फ्रेश हो जाएगा।

Advertisement

how to manage work stress
how to manage work stress (Source: Social Media)

3. ऑफिस का काम ऑफिस में ही छोड़ें

घर आने के बाद ऑफिस के काम के बारे में ज्यादा बिल्कुल भी न सोचें। अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। काम खत्म होने के बाद बार-बार ऑफिस के मैसेज या ईमेल चेक न करें।

4. खुलकर बात करें

किसी भी तरह की बात अपने मन में न रखें, लोगों से अपने अंदर की बात कहना सीखें। अगर काम बहुत ज्यादा है और आप उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने बॉस या साथ काम करने वालों से बात करें। मदद मांगना गलत नहीं है।

5. अच्छी नींद और खाना

अगर आप रोजाना ठीक से नींद नहीं लेते हैं और अच्छा खान-पान नहीं रखते हैं, तो इससे आपका शरीर कमजोर होने लगता है। जब आपकी सेहत ठीक रहेगी तो तनाव भी कम होगा, इसलिए रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। बाहर का जंक फूड कम खाएं और अच्छा, घर का बना खाना खाएं। खूब पानी पिएं।

Also Read: Antioxidant-Rich Foods for Health: शरीर की गंदगी को बाहर निकाल फेंकेंगे ये 5 एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड्स, बीमारियां रहेंगी दूर

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×