Vegetables to Avoid in Monsoon: मॉनसून में सेहत से न करें खिलवाड़, इस मौसम में भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां, पड़ सकते हैं बीमार
बारिश का मौसम अच्छा तो सबको लगता है, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई तरह की गंभीर बीमारियों को भी लेकर आता है। इस मौसम में बहुत तेज धूप और गर्मी से राहत मिल जाती है, मगर आपको कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। जैसे- फंगल इन्फेक्शन, पेट दर्द, जलन, खुजली आदि। इस मौसम में नमी हर जगह नमी होती है, इसलिए बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के फैलने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए अपने खान-पान पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी सब्ज़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बारिश के समय खाने बचें।
बारिश में इन सब्जियों को खाने से बचें
1. फूलगोभी और पत्तागोभी

फूलगोभी और पत्तागोभी हर तरफ से घनी होती है, जिसके कारण इसमें कीड़े और फंगस ढूंढ पाना बहुत मुश्किल होता है। बारिश में नमी के कारण, इनके फूलों के बीच कीड़े और फंगस आसानी से लगने लगते हैं। ये कीड़े इतने छोटे होते हैं कि आपको ये बिलकुल भी नजर नहीं आते हैं और आप इसे सादे पानी से धोकर खा लेते हैं, जो आपके लिए बड़ी बीमारी का कारण बन जाता है।
2. ब्रोकली

ब्रोकली को सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पैदा हो जाते हैं। ब्रोकली भी फूल गोभी की तरह ही होती है, जिसमें धूल और कीटाणु आसानी से जमा हो जाते हैं। मानसून में इसे खाने से पेट खराब हो सकता है, इसलिए ब्रोकली न खाएं और कच्ची या हल्की स्टीम्ड ब्रोकली से तो दूर ही रहना चाहिए।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां

बारिश के मौसम में हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ और पत्तागोभी आदि को खाने से पूरी तरह बचना चाहिए, क्योंकि ये मौसम नमी वाला होता है, जिसके कारण सब्जियों में बहुत जल्दी कीड़े और फंगस लग जाते हैं और ये खाने लायक नहीं रह जाती है। पत्तेदार सब्जियों में इनके पत्तों पर बैक्टीरिया या अंडे छिपे होते हैं। ये गंदगी पानी से धोने के बाद भी खत्म नहीं होती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो आपको दस्त जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
4. शिमला मिर्च, मशरूम

इस मौसम में शिमला मिर्च, मशरूम जैसी सब्जियों को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इन सब्जियों में फंगस और कीड़े निकलने का डर होता है, जिसे खाने से आप बहुत ज्यादा बीमार पड़ सकते हैं। बारिश के समय जमीन में बहुत ज्यादा नमी होने के कारण इन सब्जियों में सड़न पैदा होने लगती है, जो हमारी बॉडी के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है। इसकी वजह से पेट दर्द, फंगल इंफेक्शन, जलन, खुजली आदि समस्याएं हो सकती हैं।

Join Channel