Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अपनी डाइट में शामिल करें बायोटिन से भरपूर फूड्स, बेजान त्वचा और झड़ते बालों से मिलेगा छुटकारा

11:34 AM Sep 07, 2024 IST | Aastha Paswan

Healthy Food: बाल तो आपके सर का ताज होते हैं। आप बालों की केयर करने के लिए क्या कुछ नहीं करतीं – महंगे शैम्पू, सीरम, कंडीशनर-दुनिया भर के प्रोडक्ट्स यूज़ करते हैं। लेकिन फिर भी बाल झड़ते ही हैं। बाल लंबे हो या छोटे, स्ट्रेट हों या कर्ली हर लड़की के जीवन में हेयर लॉस का दुख होता है।

 

शामिल करें बायोटिन से भरपूर फूड्स

अगर आपके शरीर में बायोटिन की कमी है तो आप कितने ही स्किन और हेयक केयर प्रोडक्ट्स लगा लें उनका कोई खास असर नहीं नजर आने वाला। दरअसल बायोटिन स्किन और बालों को पोषण देता है और उनसे जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए इसकी कमी को पूरा करना जरूरी है। आइए जानें बायोटिन से भरपूर कुछ फूड्स (Biotin Rich Foods) के बारे में।

Advertisement

अंडे

अंडे में अच्छी मात्रा में बायोटिन होता है। अंडे की जर्दी में लगभग 10 माइक्रोग्राम बायोटिन प्रति अंडा पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स जैसे बादाम में 14 माइक्रोग्राम प्रति 100 ग्राम बादाम में पाया जाता है। वहीं चिया सीड्स में 0.2 माइक्रोग्राम प्रति 28 ग्राम पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन-ई भी पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी माना जाता है।

मांस

यदि आप नॉन वेजिटेरियन है, तो मीट में लगभग 30-35 माइक्रोग्राम बायोटिन प्रति 100 ग्राम पाया जाता है। ये आपके बालों, त्वचा और नाखूनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हफ्ते में एक-दो बार मीट का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

एवोकाडो

एवोकाडो कई सारे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। एक एवोकाडो में लगभग 2 माइक्रोग्राम बायोटिन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई और सी भी पाया जाता है जो बालों की ग्रोथ और उन्हें जड़ से मजबूत बनाते हैं।

ब्रोकोली

ब्रोकली भी बायोटिन का अच्छा सोर्स है एक कप पकी हुई ब्रोकली में लगभल 0.4 माइक्रोग्राम बायोटिन पाया जाता है जो बालों को मजबूती प्रदान करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Next Article