युवराज व परिवार पर घरेलू हिंसा के मामले में सुनवाई
NULL
गुरुग्राम: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह की पत्नी एवं बिग बॉस सीजन 10 में भाग ले चुकी आकांक्षा शर्मा द्वारा ज्युडिशयल मजिस्ट्रेट इंदूबाला की अदालत में गत स्पताह दायर किए गए इस्तगासा पर शनिवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने घरेलू हिंसा करने के आरोपियों क्रिकेेटर युवराज, उसके छोटे भाई जोरावर सिंह व उनकी मां शबनम को नोटिस जारी करने के आदेश दिए है। अब इस मामले में अगली सुनवाई आगामी 21 नवंबर को होगी।
यानि की आरोपियों को अगली तारीख पर अपना जबाव अदालत में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता आकांक्षा शर्मा ने ससुराल पक्ष के 3 सदस्यों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत इस्तगासा के रुप में गत दिवस उक्त अदालत में दी थी। इसमें उसने कहा था कि शादी के बाद एक दिन भी उसने सुख से नहीं काटा। उसका घर से निकलना तक बंद कर दिया गया था। क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह की शादी फ रवरी वर्ष 2014 में हुई थी।
आकांक्षा शर्मा गुरुग्राम की रहने वाली है। युवराज सिंह का परिवार भी गुरुग्राम में ही डीएलएफ फेज-1 में रहता है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद आकांक्षा की युवराज के परिवार से अनबन शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मामला सार्वजनिक रूप से उछला। इसके बाद अब फिर से वही विवाद शुरू हो गया है। आकांक्षा ने कहा कि चंडीगढ़ में उन्हें रहने के लिए ससुराल वालों ने मजबूर किया था। उन्हें शहर छोड़कर कहीं जाने की भी अनुमति नहीं थी।
– सतबीर, अरोड़ा