टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राम रहीम पर चल रहे दो हत्या मामलों में हुई सुनवाई

NULL

04:00 PM Dec 20, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर चल रहे दो हत्या के मामलों में पंचकूला सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। रंजीत मर्डर में 22 दिसम्बर को और रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में 6 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। छत्रपति हत्या मामले के दो आरोपियों निर्मल और कुलदीप ने कोर्ट में नए वकीलों के लिए अपील की है।

सूत्रों के अनुसार राम रहीम बीमार है जिसके चलते की सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। सीबीआई कोर्ट में रंजीत मर्डर और रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में बहस हुई। दोनो मामलों में फाइनल बहस चल रही है। उल्लेखनीय है कि 10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रणजीत का मर्डर हुआ था। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी।

मामला अंतिम बहस पर चल रहा है इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि कोर्ट जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा। बता दें 24 अक्टूबर 2002 को सिरसा के सांध्य दैनिक समाचार के संपादक रामचंद्र छत्रपति को पांच गोलियां मारी गई थी, जिसके बाद 21 नवंबर 2002 को रामचंद्र छत्रपति की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मृत्यु हो गई।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(राजेश जैन)

Advertisement
Advertisement
Next Article