Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

किसान मसीहा 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

11:48 AM May 29, 2024 IST | Yogita Tyagi

भारत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की बुधवार को 37वीं पुण्यतिथि है। उनके चाहने वालों और RLD कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। RLD प्रमुख और चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने किसान घाट पर हवन पूजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्हें नमन करने भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी पहुंचे। उपराष्ट्रपति ने किसान घाट पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को अर्पित की।

चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हुआ

Advertisement

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर किसान घाट स्थित उनके समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चौधरी जयंत सिंह ने 'चौधरी साहब' को याद करते हुए सपरिवार उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही हवन पूजन भी किया गया। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। वह भारत के किसान नेता एवं पांचवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने यह पद 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक संभाला था। चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जीया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए चौधरी चरण सिंह एक बड़ा नाम थे। किसानों में उनकी काफी पकड़ थी और उनके सादगी भरे जीवन को पूरी दुनिया आज भी याद करती है।

सभी के लिए एक प्रेरणा चौधरी चरण सिंह

भारत के गांव की दशा और दिशा के सुधार एवं गांव में रहने वाले किसान-मजदूर व कमजोर वर्ग के विकास के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, जो आज भी सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत है। भारत सरकार ने फरवरी 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। 30 मार्च को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके पोते जयंत चौधरी ने यह सम्मान प्राप्त किया था। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा था कि आज राष्ट्रपति भवन की लाल कालीन पर चलने का मौका मुझे मिला है। आज मैने जो सम्मान ग्रहण किया है वो देश वासियों की तरफ से किया है। मैं भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं क्योंकि चौधरी चरण सिंह का सम्मान कर उन्होंने किसानों का सम्मान किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article