For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Weather Today : दिल्ली में दिसंबर में भी गर्मी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Weather Report Today : उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां सुबह-शाम ठंड बढ़ी है।

04:42 AM Dec 02, 2024 IST | Ranjan Kumar

Weather Report Today : उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां सुबह-शाम ठंड बढ़ी है।

weather today   दिल्ली में दिसंबर में भी गर्मी  जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast : दिसंबर शुरू होने के बावजूद दिल्ली में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी रही। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर में अच्छी-खासी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह तक सामान्य से अधिक गर्मी रहेगी। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। 5 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री रह सकता है। 06 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।

इन राज्यों में बढ़ रही ठंड

दिल्ली को छोड़कर उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के तापमान में गिरावट आ रही है। इन राज्यों में सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते ठंड और बढ़ने वाली है। पारा में भी काफी गिरावट आने की संभावना है।

कश्मीर में कई जगहों पर हुई बर्फबारी

कश्मीर के कई हिस्सों में 1 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छाए रहा। उससे एक दिन पहले यानी 30 नवंबर को घाटी की कई जगहों पर बर्फबारी हुई थी। इस चलते पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। घने कोहरे की वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे चली गई। इस चलते वाहन चालकों को कठिनाई हुई।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×