W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

AAP और BJP का भारी विरोध-प्रदर्शन, Delhi में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

10:06 AM Feb 02, 2024 IST | Yogita Tyagi
aap और bjp का भारी विरोध प्रदर्शन  delhi में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Advertisement

Delhi: आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। AAP चंडीगढ़ में हुए महापौर पद के चुनाव में धोखाधड़ी को लेकर भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी, वहीं भाजपा ने कहा है कि उसके सदस्य अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आप मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करेंगे।

  • AAP और BJP के प्रदर्शन से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हुई
  • सुरक्षा व्यवस्था के कारण अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है
  • AAP चंडीगढ़ में हुए महापौर पद के चुनाव में धोखाधड़ी को लेकर विरोध करेगी
  • भाजपा केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी

सुरक्षा के उचित इंतजाम

दोनों पार्टियों का मुख्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर है और इनके बीच की दूरी 800 मीटर से भी कम है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उचित इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, प्रदर्शन को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर यातायात प्रभावित होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे।

BJP ने महापौर चुनाव में जीत हासिल की

मंगलवार को भाजपा ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव में जीत हासिल की और इस जीत से विपक्षी गुट इंडिया के घटक आप और कांग्रेस को झटका लगा है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने कहा कि उसके अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी अन्य लोगों के साथ केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×