For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Heavy rain alert : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा हाल

10:59 AM Jul 05, 2025 IST | Shivangi Shandilya
heavy rain alert   देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट  जानें मौसम का ताजा हाल

Heavy rain alert : देशभर में मानसून की सक्रियता फिर बढ़ गई है और कई राज्यों में बारिश ने लोगों को राहत के साथ-साथ परेशानियां भी दी हैं। उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी के बाद एक बार फिर बारिश लौट आई है, वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है।

भारी बारिश की स्थिति

हिमाचल प्रदेश की बात करे तो यहां भारी बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है और सड़कें बंद होने से आवाजाही प्रभावित हुई है। (Heavy rain alert ) मौसम विभाग ने हिमाचल के कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां कुछ हिस्सों में पिछले दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई है, लेकिन बढ़ी हुई नमी की वजह से लोगों को गर्मी और पसीने भी अधिक आ रहे हैं। (Heavy rain alert ) राजस्थान-हरियाणा और पंजाब की बात करें तो यहां भी तेज आंधी तूफान के साथ मौसम बदला है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली है।

Southwest Monsoon: कर्नाटक और केरल में भारी बारिश से बिगड़े हालात,  स्कूल-कॉलेज बंद | SamayLive

केरल का मौसम

दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। यहां कई जगहों पर जलभराव के हालात है और जनजीवन प्रभावित है। (Heavy rain alert ) पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश से सब परेशान हैं।

राजस्थान और पहाड़ी इलाके का मौसम

हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिलसिला 10 जुलाई तक जारी रह सकता है।

 

 

read also :‘सारी हेकड़ी निकाल दूंगा, गुंडागर्दी बंद करो…’, भाषाई विवाद के बीच राज ठाकरे पर भड़के पप्पू यादव

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×