Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar Pradesh
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पुणे शहर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ,कई जगहों पर जलभराव और पेड़ गिरने की सूचना

महाराष्ट्र के पुणे शहर और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे 25 स्थानों पर जलभराव हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

03:32 AM Sep 12, 2022 IST | Shera Rajput

महाराष्ट्र के पुणे शहर और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे 25 स्थानों पर जलभराव हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के पुणे शहर और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे 25 स्थानों पर जलभराव हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि 10 जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली। हालांकि, इससे किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शनिवार शाम 5.30 बजे तक पाशन और मगरपट्टा में क्रमश: 55.8 मिलीमीटर और 55.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
अधिकारी के मुताबिक, आईएमडी ने अगले दो दिनों में घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका के मद्देनजर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “चंदननगर, कोथरुड, पौड रोड, पाशन, वानवाड़ी, बीटी कावड़े रोड, कटराज गार्डन, स्वारगेट में जलजमाव की समस्या पैदा हुई। वहीं, पाशन, कोंढवा, पुणे स्टेशन और यरवडा में पेड़ गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। पाशन के पंचवटी में पेड़ गिरने से दो वाहन उसकी चपेट में आ गए। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।”
Advertisement
Next Article