W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तेज बारिश या हिमपात का अनुमान

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश या हिमपात हो सकता है। इसके साथ ही इस दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

09:48 PM Mar 05, 2020 IST | Shera Rajput

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश या हिमपात हो सकता है। इसके साथ ही इस दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में तेज बारिश या हिमपात का अनुमान
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश या हिमपात हो सकता है। इसके साथ ही इस दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा और केरल के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
 
पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य बहुत अधिक नीचे रहा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, मराठवाड़, छत्तीसगढ़ और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। 
मदुरई (तमिलनाडु) में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
रात का तापमान मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में सामान्य से काफी नीचे रहा जबकि विदर्भ के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा। 
असम, मेघालय, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। 
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र सिक्किम, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, तटीय आंध, प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में तथा असम, मेघालय, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु और केरल के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। 
हरियाणा के करनाल में सबसे कम तापमान 9़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
जम्मू कश्मीर के कुछ स्थानों पर तथा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बुधवार साढ़ आठ बजे से लेकर गुरुवार साढ़ पांच बजे तक आंधी तूफान का असर रहा। 
अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों में बिजली, ओलावृष्टि और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक आंधी चलने का अनुमान है। 
उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम में पृथक स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, असम, मेघालय, तटीय आंध, प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक धूल भरी आंधी चल सकती है। 
पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर तथा ओडिशा, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ और केरल में कुछ स्थानों पर बारिश हुयी। इसके साथ ही असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध, प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़। 
बिहार, विदर्भ, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़, रायलसीमा और कर्नाटक में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×