For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nepal में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन से 8 लोगों की मौत, 6 घायल

03:39 AM Aug 07, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
nepal में भारी बारिश का कहर  भूस्खलन से 8 लोगों की मौत  6 घायल

Nepal: नेपाल में भारी बारिश से बिगड़े हालात। मंगलवार को भूस्खलन से करीब 12 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून की शुरुआत से ही विभिन्न घटनाओं में मरने वालों की संख्या 165 हो गई है।इसी तरह बागलुंग जिले के बादीगाड ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में घर ढह जाने से दो परिवारों के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और बचाए गए चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Highlights

  • नेपाल में भूस्खलन से 8 लोगों की मौत, 6 घायल
  • भूस्खलन में दो मकान के ढह जाने से हुई मौत
  • नेपाल के 34 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सहायक मुख्य जिला अधिकारी चित्रांगत बराल ने स्थानीय मीडिया को बताया, आठ मृतकों में से छह बच्चे हैं। जिला पुलिस के प्रवक्ता राम कुमार केसी ने कहा कि गुल्मी जिले के मुसीकोट नगर पालिका में दो घर भूस्खलन में दब जाने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता दान बहादुर कार्की ने न्यूज एजेंसी को बताया कि जून की शुरुआत में मानसून का मौसम शुरू होने के बाद से बारिश से संबंधित आपदाओं में मंगलवार अपराह्न तक कुल 165 लोग मारे गए हैं। मौसम पूर्वानुमान प्रभाग ने मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश के बारे में देश के 34 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बारिश के मौसम में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटना अधिक होती है। जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित होता है। तो वही कई लोग ऐसी घटना का शिकार हो जाते है। बारिश के दौरान लोगों को बाहर जाने से बचना चाहिए। और स्थिति के अनुसार ही घर से बाहर निकला चाहिए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×