W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मनाली में भारी बर्फबारी, सोलंगनाला में फंसे 1000 से ज्यादा वाहन

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है। हिमपात के कारण तापमान माइनस में चल रहा है।

06:45 AM Dec 27, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है। हिमपात के कारण तापमान माइनस में चल रहा है।

मनाली में भारी बर्फबारी  सोलंगनाला में फंसे 1000 से ज्यादा वाहन

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है। हिमपात के कारण तापमान माइनस में चल रहा है। वहीं, भारी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के चलते सड़कों भीषण जाम लग रहा है। सैलानी कई घंटों से जाम में फंसे है। देर शाम सोलंगनाला में एक हजार से ज्यादा वाहन जाम में फंसे गए। मनाली-सोलंगनाला मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। कड़ाके की ठंड में यातायात बहाल कराने में जुटे पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

हिमाचल के कई हिस्सों जैसे मनाली, पलचान, सोलंगनाला और अटल टनल की ओर शाम से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके चलते सोलंगनाला की ओर घूमने गए सैलानियों के वाहन फंस गए। बर्फबारी के तेज होते देख पुलिस की टीम सोलंगनाला पहुंची और सैलानियों को सुरक्षित वहां से निकाला जा रहा है। सड़क पर करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वाहनों के फंसने और रास्ता जाम होने के कारण पुलिस को वाहनों को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी मनाली पुलिस

मनाली पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों को बारी-बारी निकालना शुरू कर दिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा अपनी टीम के साथ अभियान में डटे हुए हैं। बर्फबारी ने पर्यटकों की परेशानियां बढ़ा दी। सोलंगनाला में दोपहर से ही बर्फबारी शुरू हो गई। पर्यटक बर्फबारी का लुफ्त उठाते दिखाई दिए। लेकिन शाम को जब लौटने लगे तो बर्फबारी की तेज हो गई। सोलंगनाला से पलचान तक सड़क पूरी तरह बर्फ की चपेट में आ गई। सोलंगनाला से मनाली लौट रहे पर्यटकों के वाहन बर्फ पर फिसलने लगे जिसके कारण वाहनों की गति धीमी हो गई। जिससे 1000 से अधिक वाहनों की लाइन लग गई।

कश्मीर के कई हिस्सों में भारी हिमपात

साल के आखिरी दिनों में हिमाचल प्रदेश के साथ ही कश्मीर में भी बर्फबारी हो रही है। कश्मीर घाटी के कई इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के आने से बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी के गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, गुरेज, जोजिला, साधना टॉप, मुगल रोड, बांदीपुरा, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। श्रीनगर, गांदरबल, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×