W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

“पाकिस्तान के 80% लोग गे” ट्रांसजेंडर Heena Baloch का बड़ा दावा, Viral Video ने Social Media पर मचाया हड़कंप

11:41 AM Apr 04, 2026 IST | Shivangi Shandilya
“पाकिस्तान के 80  लोग गे” ट्रांसजेंडर heena baloch का बड़ा दावा  viral video ने social media पर मचाया हड़कंप
Heena Baloch Viral Video Pakistan

Heena Baloch Viral Video Pakistan: पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पाक की ट्रांसजेंडर हिना बलोच का एक वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हिना ने पाकिस्तान की सामाजिक संरचना को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है।

Advertisement

हिना ने कहा कि पाक के लगभग 80 फीसदी लोग समलैंगिक यानी (गे) हैं, जबकि बाकी 20 फीसदी लोग बाइसेक्सुअल (यानी मर्द और औरत दोनों के साथ संबंध बनाते हैं) हैं। हिना के इस बयान ने न सिर्फ आम पब्लिक को सोचने पर मजबूर किया है, बल्कि दुनियाभर में एक नई बहस छेड़ दी है। हिना के वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट हिल गया। इस वीडियो को लाखों बार से अधिक देखा गया और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं।

Advertisement

Heena Baloch Viral Video Pakistan: वीडियो जारी कर हिना ने पूछे कई सवाल

Heena Baloch Viral Video Pakistan
Heena Baloch Viral Video Pakistan (Source: Social Media)

हिना बलोच ने अपने बयान में यह भी कहा कि पका में सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक दबाव इतना ज्यादा है कि लोग अपनी वास्तविक यौन पहचान को खुलकर एक्सेप्ट नहीं कर पाते। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के डर और परंपराओं की वजह से लोग अपनी इच्छाओं को खत्म करने के लिए मजबूर हैं। हिना के मुताबिक, यही कारण है कि देश में इस विषय पर खुलकर कोई बात नहीं कर पाता पाती और लोग अपनी पहचान छिपाकर जीते हैं। उनके इस बयान ने समाज के भीतर छिपे कई संवेदनशील मुद्दों को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया है।

Advertisement

Pakistan LGBTQ Claim Viral:  दुनियाभर में छिड़ी बहस

हिना बलूच के दावे ने पूरे पाकिस्तान में एक व्यापक बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग उनके बयान को सच्चाई का आईना मानते हैं, वहीं कई अन्य लोगों ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर कही गई और बेबुनियाद बात कहकर खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मुद्दे को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं, जिनमें समर्थन से लेकर विरोध तक शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि जहां ऐसे बयान समाज के भीतर संवाद को बढ़ावा देते हैं, वहीं तथ्यों की पुष्टि करना भी उतना ही ज़रूरी है।

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×