W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Helicopter Crash: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 लोगों की मौत

उत्तरकाशी हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश में चार की मृत्यु

04:42 AM May 08, 2025 IST | Shivangi Shandilya

उत्तरकाशी हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश में चार की मृत्यु

helicopter crash  उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश  4 लोगों की मौत
Advertisement

उत्तरकाशी में एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए जा रहा था। दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है और ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी है।

उत्तरकाशी में गंगाणी से आगे एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर में 5 से 6 यात्री सवार थे। 4 यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी डीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं। यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए उड़ा था। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर गंगाणी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास क्रैश हुआ है।

दुर्घटना का कारण क्या था?

बता दें कि बचाव दल, पुलिस और एंबुलेंस की टीम दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। हेलीकॉप्टर एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हादसे के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

दुर्घटना के पीछे की वजह

हेलीकॉप्टर दुर्घटना के पीछे की वजह जानने के लिए जांच शुरू हो गई है। जांच दल यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दुर्घटना से पहले कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी। हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स की भी तलाश की जा रही है। ब्लैक बॉक्स से ही पता चल सकता है कि दुर्घटना से पहले हेलीकॉप्टर में क्या खराबी थी।

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×