For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हेमंत सोरेन ने JMM की नई केंद्रीय कमेटी का किया ऐलान, परिवार के छह सदस्य शामिल

कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और चार सचिव नियुक्त

02:09 AM May 06, 2025 IST | IANS

कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और चार सचिव नियुक्त

हेमंत सोरेन ने jmm की नई केंद्रीय कमेटी का किया ऐलान  परिवार के छह सदस्य शामिल

हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की नई केंद्रीय कमेटी का ऐलान किया, जिसमें परिवार के छह सदस्य शामिल हैं। कमेटी में 63 लोगों को जगह मिली है, जिनमें 31 आदिवासी समुदाय से हैं। कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और चार सचिव बनाए गए हैं। हेमंत सोरेन को अध्यक्ष चुना गया था और उन्हें कमेटी गठन की जिम्मेदारी दी गई थी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय कमेटी का ऐलान कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सोमवार को कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की पूरी सूची जारी की। नई कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और चार सचिव बनाए गए हैं। कुल 63 लोगों को कमेटी में जगह दी गई है, जिनमें 31 लोग आदिवासी (अनुसूचित जनजाति) समुदाय से हैं। कमेटी में हेमंत सोरेन सहित उनके परिवार के छह लोग शामिल हैं। 14-15 अप्रैल को रांची में आयोजित झामुमो के 13वें केंद्रीय अधिवेशन में चार हजार प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ध्वनिमत से शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक और हेमंत सोरेन को अध्यक्ष चुना गया था। इसी अधिवेशन में हेमंत सोरेन को पार्टी की कमेटी के गठन के लिए भी अधिकृत किया गया था।सोरेन के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार, जिन आठ लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है, उनमें नलिन सोरेन, प्रो. स्टीफन मरांडी, रूपी सोरेन, सविता महतो, सरफराज अहमद, मथुरा प्रसाद महतो, वैद्यनाथ राम और रामदास सोरेन शामिल हैं।

झारखंड के DGP पर केंद्र-राज्य में तकरार, केंद्र ने किया रिटायर तो राज्य सरकार ने पद पर रखा बरकरार

विनोद कुमार पांडेय, फागू बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, जोबा मांझी और मिथिलेश कुमार ठाकुर को महासचिव बनाया गया है। नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, पंकज मिश्रा और समीर मोहंती सचिव बनाए गए हैं। विनोद कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। दो महासचिवों सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद कुमार पांडेय के अलावा हेमलाल मुर्मू, कुणाल षाडंगी और मनोज कुमार पांडेय को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में जगह दी गई है।

इनके अलावा जिन लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, उनमें दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, विजय हांसदा, महुआ माजी, रविंद्र नाथ महतो, मोहन कर्मकार, संजीव बेदिया, डॉ. कमल नयन सिंह, निरल पूर्ति, दशरथ गगराई, हफीजुल हसन, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिगा सुसरण होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, राजू गिरी, गणेश चौधरी, एमटी. राजा, धनंजय सोरेन, आलोक सोरेन, लुईस मरांडी, उदय शंकर सिंह, उमाकांत रजक, जगत मांझी, सुदीप गुडिया, रामसूर्या मुंडा, अमित महतो, अनंत प्रताप देव, अंजनी सोरेन, पटवारी हांसदा, परेश मरांडी और बिट्टू मुर्मू शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×