Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

व्यवहार करते हैं और मुख्यमंत्री की भक्ति में लीन हैं। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि ऐसी विकट स्थिति से राज्य को बाहर निकालें।

06:56 PM Oct 27, 2018 IST | Desk Team

व्यवहार करते हैं और मुख्यमंत्री की भक्ति में लीन हैं। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि ऐसी विकट स्थिति से राज्य को बाहर निकालें।

रांची :झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने विधायकों संग राज्यपाल से मुलाकात की और कानून व्यवस्था की खराब स्थिति पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गवर्नर से मिलकर सूखाग्रस्त जिलों में किसानों को राहत पैकेज देने की भी मांग की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। राजधानी में सरेआम लूटपाट और हिंसा हो रही है।

मुख्यमंत्री आवास के समक्ष अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक पर आरोप लगाया कि वे अधिकारी की बजाय भाजपा कार्यकर्ता की तरह व्यवहार करते हैं और मुख्यमंत्री की भक्ति में लीन हैं। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि ऐसी विकट स्थिति से राज्य को बाहर निकालें।

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संसद सदस्य विजय हांसदा, विधायक चंपाई सोरेन, नलिन सोरेन, साईमन मरांडी, जगरनाथ महतो, दीपक बिरूआ, निरल पूर्ति, चमरा लिंडा, शशिभूषण सामड़, दशरथ गगराई, सीमा देवी, योगेंद्र महतो, महासचिव विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य और केंद्रीय प्रवक्ता अभिषेक कुमार पिंटू शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article