Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने बजट को बताया 'पॉलिटिकल'

08:32 PM Jul 24, 2024 IST | Abhishek Kumar

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Hemant Soren) ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पॉलिटिकल करार दिया। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों ने देखा है कि किस तरीके से बजट पेश हुआ है। इस बजट में केंद्र सरकार को झारखंड पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता थी। झारखंड इस देश को जितना देता है, बजट में उसकी अपेक्षा की गई।

Hemant Soren ने बजट को बताया 'पॉलिटिकल'

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Hemant Soren) ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पॉलिटिकल करार दिया। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों ने देखा है कि किस तरीके से बजट पेश हुआ है। इस बजट में केंद्र सरकार को झारखंड पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता थी। झारखंड इस देश को जितना देता है, बजट में उसकी अपेक्षा की गई। उन्होंने कहा कि झारखंड से उन्होंने क्या लिया और इसे वापस क्या दिया। लोकतंत्र में देश की जनता पांच साल में एक बार जवाब देती है। जनता इस बात का जवाब भी देगी।

Advertisement

Hemant Soren : सीएम ने आगे कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्हें लगता है कि चुनाव आयोग, राजभवन, ईडी, सीबीआई, कोर्ट सब उनके हैं। जहां इनको अपनत्व लगता है, वहां जाकर अपनी बात रखते हैं। भारत एक विविधताओं का देश है। हमारे लोकतंत्र में अनेकता में एकता का भाव समाहित है। जिस प्रकार खाने में कई सारे व्यंजनों में से कोई एक पसंदीदा होता है। ठीक वैसे ही उनके लिए कुछ विषय पसंदीदा हैं, जिसको छोड़कर वो इधर-उधर नहीं जाते हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने झारखंड के चहुंमुखी विकास के लिए 41 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। एक हजार करोड़ रुपये की लागत से गोइलकेरा मनोहरपुर थर्ड लाइन का 40 किलोमीटर तक विस्तार किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article