हेमंत सोरेन की चौथी पारी , आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दिलाएंगे शपथ।
हेमंत सोरेन गुरुवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद 28 नवंबर गुरुवार को हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखण्ड के नए मुक्यमंत्री के तोर पर शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन अब बतौर मुख्यमंत्री चौथी बार शपथ लेंगे। बता दें इसी साल 2024 में जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को ED द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया था जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 2009 के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में वह दुमका सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। जुलाई 2013 में हेमंत ने पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
जानते हैं हेमंत सोरेन के बारे में
हेमंत सोरेन राज्य के तीन बार के सीएम शिबू सोरेन के बेटे हैं। हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के घर हुआ था। उन्होंने रांची के बीआईटी (मेसरा) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है लेकिन किसी कारणवश वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। हेमंत सोरेन की शादी कल्पना सोरेन से हुई है और हाल ही हुए चुनाव में कल्पना गांडेय विधानसभा सीट से खड़ी हुई थी और जीती भी थी।
हेमंत सोरेन अकेले लेंगे शपथ
सूत्रों से जानकारी मिली है की सोरेन आज शपथ लेने वाले राज्य के एकमात्र मंत्री हो सकते हैं। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को सहयोगी कांग्रेस के मंत्रियों की कोई सूचि नहीं मिली है। तो अभी के लिए हेमंत सोरेन अकेले शपथ लेंगे और कुछ दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेमंत सोरेन को शपथ दिलाएंगे।
कई दिग्गज बनेंगे शपथ ग्रहण सम्हारो के साक्षी
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण सम्हारो में कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे ,जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार, बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री के के संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदय स्टालिन के नाम की स्वकृति मिल चुकी है।