W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Hera Pheri 3 को लेकर Kartik Aaryan ने दिया बड़ा हिंट, एक्टर के जवाब ने जीत लिया फैंस का दिल

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म आशिकी 3 की ऑफिशियल अनाउसमेंट की थी। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें ‘हेरा फेरी 3’के लिए भी साइन किया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर इसे लेकर कार्तिक आर्यन की तरफ से बड़ा हिंट जरुर मिला है।

11:10 AM Nov 21, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म आशिकी 3 की ऑफिशियल अनाउसमेंट की थी। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें ‘हेरा फेरी 3’के लिए भी साइन किया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर इसे लेकर कार्तिक आर्यन की तरफ से बड़ा हिंट जरुर मिला है।

hera pheri 3 को लेकर kartik aaryan ने दिया बड़ा हिंट  एक्टर के जवाब ने जीत लिया फैंस का दिल
Advertisement

कार्तिक आर्यन की सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है जब से कार्तिक स्टारर भूल
भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है जब से कार्तिक आर्यन हर फिल्म
मेकर और डायरेक्टर के पसंदीदा अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए है। और इसी वजह
से उनके पास इस वक्त कई सारे प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। कार्तिक की फैन फॉलोइंग भी
पहले से कई गुना बढ़ गई है।

Kartik Aaryan Net Worth: From Owning 1.60 Crores Worth Plush Apartment To  Charging Hefty Fees For A Film, The Actor Lives A Life Like Shehzada!

हाल ही में कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म आशिकी 3 की ऑफिशियल
अनाउसमेंट की थी। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें ‘हेरा फेरी 3‘ के लिए भी साइन किया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर इसे लेकर कार्तिक आर्यन की
तरफ से बड़ा हिंट जरुर मिला है।

Hit Movies Sequal Are Not Possible Like Hera Pheri Without Akshay Kumar No  Entry Without Salman Khan Details | नो एंट्री से लेकर रेस 3 तक...Hera-Pheri  3 जैसे इन हिट फिल्मों की

दरअसल, कार्तिक आर्यन रविवार को
गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे।
इस दौरान अभिनेता ने मीडिया से भी बात की। ऐसे में कार्तिक के हेरा फेरी 3 में
होने को लेकर सवाल पूछा गया। लेकिन एक्टर के जवाब ने सबका दिल जीत लिया। कार्तिक
से सवाल किया गया है कि क्या वह हेरा फेरी 3 का हिस्सा है?

Kartik Aaryan takes indirect jibe at Koffee With Karan; Says he's proud to  be popular among rapid-fire shows | PINKVILLA

कार्तिक ने इस सवाल का जवाब तो नहीं दिया लेकिन एक्टर ने इतना जरुर कहा कि
हेरा फेरी उनकी फेवरेट फिल्म है। कार्तिक के इस जवाब ने उनके फैंस को खुश कर दिया
है और वह अब उम्मीद लगा रहे है कि कार्तिक के हेरा फेरा 3 में होने को लेकर मेकर्स
की तरफ से जल्द ही कोई आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

Hera Pheri Wallpapers - Wallpaper Cave

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी आगामी फिल्म फ्रेडी में
नजर आने वाले है। इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट अलाया एफ है। फिल्म थियेटर्स की
जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है जिसे लेकर अभिनेता के फैंस काफी उत्सुक है।
इसके अलावा कार्तिक एक बार फिर कृति सेनन के साथ फिल्म शहजादा में दिखाई देंगे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×