Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Hero Moto corp ने भारत में की 56 लाख की बिक्री, लोगो को बाइक्स आयी पसंद

12:56 PM Apr 02, 2024 IST | Niharika kushwaha
Hero Moto corp

Hero Moto Corp : साल 2023 (Hero Moto Corp) की बेहतरीन बाइक्‍स और स्‍कूटर की भारतीय बाज़ारों में काफी बिक्री हुई है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि (Hero Moto Corp) ने बीते साल 2023 के दौरान देशभर में 56 लाख से ज्‍यादा Two Wheeler Sale का आंकड़ा पार किया है। कंपनी ने बिक्री से जुड़ी क्या अधिक जानकारिया दी है? चलिए जानते हैं। (Hero Moto Corp) देश में सबसे बड़ी Two Wheeler Saler कंपनी बन गयी है और जानकारी के दौरान कंपनी ने ये बताया है कि पिछले वर्ष यानि 2023 में कंपनी ने देशभर 56 लाख से ज़यादा दो पहिया वाहन की बिक्री की है। इसके साथ और भी जानकारियां दी हैं।

Advertisement
Hero Moto corp

कुल कितनी बिक्री हुई?

कंपनी ने बताया की साल 2023 के दौरान (Hero Moto Corp) ने 56 लाख से अधिक अपने बाइक्स और स्कूटर की देशभर में बिक्री की है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक यह सटीक आंकड़ा 5621455 यूनिट्स का है। कंपनी का बिक्री चार्ट फ्लो साल 2024 में भी बरकरार है क्योंकि जानकारी के मुताबिक कंपनी ने जनवरी से मार्च 2024 के दौरान बिक्री के मामले में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2024 के दौरान 490415 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है।

Hero Moto corp

क्या है एक्सपोर्ट का आकड़ा?

हीरो मोटो कॉर्प ने जानकारी दी है कि बीते साल 2024 के दौरान कुल 2 लाख से ज्यादा यानि 200923 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया। जिसमें से मार्च 2024 के दौरान 31158 यूनिट्स विदेशों में भेजी गईं।

Hero Moto corp

क्या क्षमता है हीरो परिवहन की?

हीरो मोटो कॉर्प (Hero Moto Corp) भारतीय बाजार में 100 सीसी की बाइक्‍स से लेकर 400 सीसी से ज्‍यादा की क्षमता की बाइक्‍स के साथ ही कई स्‍कूूटर्स को भी ऑफर किया जाता है। जिसमें Splendor , Splendor Xtec, HF Deluxe, HF100, Glamour, Passion Xtec, Super Splendor Xtec, Passion , Super Splendor, Galmour Xtec, Xtreme 160R 4V, Xtreme 160R, Xtreme 200S 4V, Xtreme 125R, Xpulse 200 4V, Xpulse 200T 4V, Maverick 440, Harley Davidson X440, Karizma XMR, Destini Prime, Pleasure Xtec, Xoom और Destini 125 Xtec जैसे कई टू व्हीलर शामिल हैं।

Hero Moto corp

कौन-सी बाइक्स हुई लॉन्च?

देशभर में बड़े आंकड़े की बिक्री करने के दौरान बाजार में कंपनी की ओर से लगातार नए वाहनों को लॉन्‍च किया गया। अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच कंपनी की ओर से Maverick440, Harley Davidson X440, Karizma XMR, Xtreme125R और Xtreme 160R 4V जैसी प्रीमियम बाइक्‍स को लॉन्‍च किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article