अरे आंटी ये क्या कर दिया...खुद की साड़ी में आग लगाकर डांस करने लगी महिला, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे
साड़ी में आग लगाकर मजे से डांस करने लगी महिला
आज कल सोशल मीडिया पर खाने से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो जो जुगाड़ की चीजों से जुड़ा हुआ है, इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें महिला अपनी ही साड़ी में आग लगाए हुए बड़े ही मजे से डांस करती हुई दिखाई दे रही है। महिला को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि ऐसा करना काफी खतरनाक हो सकता है।
आज कल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो और चौंका देने वाले मामले वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। इन वीडियो में लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जिसको देखकर कभी-कभी काफी हैरानी होती है। इन वायरल वीडियो में या तो लोग अजीब तरीके से डांस कर रहे होते हैं या फिर एक दूसरे से झगड़ा कर रहे होते हैं। या फिर कुछ लोग इन वीडियो में अपनी जान को दाव पर लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं। लेकिन इस बार जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है उसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला काफी अजीबो-गरीब हरकत करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो देखकर ऐसा साफ लग रहा है कि महिला को अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं है। क्योंकि होश में कोई भी इंसान ऐसा खतरनाक कारनामा कतई नहीं करेगा जिससे उसकी जान पर बन आए। लेकिन महिला ने तो कमाल ही कर दिया है। वह बड़े ही आराम से अपनी साड़ी में आग लगाकर डांस करती हुई दिखाई दे रही है।
आंटी ने किया खतरनाक डांस
आज कल लोग रील बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आए दिन इस तरह के कई मामले सामने आते रहते हैं जहां लोग रील बनाने के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डाल लेते हैं। इस तरह से लोग सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि और लोगों को खतरे में डाल देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब इस तरह के खतरनाक वीडियो वायरल होते हैं तो लाखों लोग इन वीडियो को देखते हैं और इस तरह के खतरनाक स्टंट करने की कोशिश करते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही होते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक महिला रील बना रही है। लेकिन वह जिस तरह से रील बना रही है वह तरीका काफी खतरनार है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक महिला अपनी साड़ी में आग लगाकर बड़े ही आराम से डांस करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला की साड़ी धीरे-धीरे आग में जल रही है और महिला अपनी साड़ी के पल्लू को अपने हाथों में उठाए हुए मजे से डांस करते हुए दिखाई दे रही है। महिला की साड़ी जिस तरह से जल रही है इससे महिला की जान को खतरा भी हो सकता है। लेकिन महिला को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है और वह बड़े ही आराम से वीडियो में डांस करती हुई दिखाई दे रही है।
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @PalsSkit नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-इनके कंटेंट देखकर लगता है इनको पागल खाना जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-इसको पागल खाने में जल्दी भर्ती करना चाहिए। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया है कि-कई लोग तो इस चक्कर में निपट लिए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- पैसा क्या न करा दे लोगों से। बता दें कि वीडियो के वायरल होते ही इसे कई सारे लोगों ने देखा है और लाइक भी किया है।